Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सांसद अनिल बलूनी के गांव में भी धूमधाम से मनाया गया इगास का त्यौहार
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

सांसद अनिल बलूनी के गांव में भी धूमधाम से मनाया गया इगास का त्यौहार

सांसद अनिल बलूनी ने उत्तराखंड के सभी प्रवासी लोगों से अपील की थी कि उत्तराखंड के गांव को जीवित रखने के लिए सभी प्रवासी लोग इगास के पर्व को अपने गांव में मनाए ताकि हम अपने लोक पर्व से अपनी आने वाली पीढ़ी को भी रूबरू करवा सके साथ ही हमारा जो प्रेम अपने गांव के लिए था वह भी बरकरार रह सके।

उन्होंने स्वयं दो बार अपने गांव आकर इस लोक पर्व को मनाया हालांकि स्वास्थ्य सही ना होने के चलते कई बार वह अपने गांव नहीं पहुंच सके लेकिन उनके प्रतिनिधि के तौर पर कोई न कोई उनके गांव आकर इस त्यौहार में शामिल जरूर हुआ है।

वही प्रतिनिधि के तौर पर मौजूद रहे संजय बलूनी ने बताया कि इस बार भी संसद की महत्वपूर्ण बैठक होने के चलते अनिल बलूनी अपने गांव नहीं पहुंच पाए लेकिन उनके इस आह्वान को देखते हुए उनके गांव में इस पर्व को धूमधाम से मनाया जा रहा है उनके घर पर पारंपरिक पकवान को बनाया और गौपूजन भी किया गया।

वही अनिल बलूनी की चाची ने बताया उन्हें फोन पर जानकारी दी गयी कि इस बार आना संभव नही है लेकिन एक महीने के अंदर वह अपने गांव आएंगे।

प्रवासी चिंतामणि ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज उत्तराखंड के गांव खाली हो चुके हैं और पौड़ी के जो गांव है वह भी पढ़ाई की चपेट में आ चुके हैं यदि इस पर सभी लोग अपने गांव आते हैं तो गांव में चहल पहल होने के साथ है यहां रहने वाले लोगों को भी काफी खुशी मिलेगी।

हमारे देश में अनेक पर्व मनाये जाते हैं और भारतीय जीवन में लोक परंपरा पर्वों का अपना महत्व है। सूर्य पूरे संसार को प्रकाश देता है लेकिन अद्भुत पूरी दुनिया में सूर्य उपासना का सबसे बड़ा पर्व छट के रूप में मनाते हैं। दिशा बदलते सूर्य की उपासना में उत्तराखंडी मकरायणी मनाते हैं।

यही देश है जो समुद्र के विस्तार और सूर्य के ओज को महसूस कर पोंगल उत्सव मनाता है। कृषि खेती के उपकार को नमन कर बिहू का उत्सव मनाता है। लोकनृत्य की छटा बिखेरता है। कामना करता हूं कि हम सब भारतीयों में सब पर्वों के लिए सम्मान और उत्सवधर्मिता बनी रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...