Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ केदारनाथ धाम में लगेगी पीतल की 5750 किग्रा की ओम मूर्ति
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादूनसरोकार

केदारनाथ धाम में लगेगी पीतल की 5750 किग्रा की ओम मूर्ति

पर्यटन विभाग के माध्यम से केदारनाथ धाम एरावइल प्लाजा में कलात्मक कलाकृति ओम मूर्ति बनाई जाएगी। इसमें 5850 किलोग्राम कॉपर, जिंक व मिश्र धातु का इस्तेमाल किया जाएगा। मूर्ति में प्रयोग होने वाले धातु का मेटल टेक्नीकल एक्सपर्ट से जांच कराई जाएगी।

केदारनाथ धाम के एराइवल प्लाजा में विशिष्ट प्रकार की ओम मूर्ति लगाई जायेगी। केंद्र के सहयोग से राज्य सरकार केदारपुरी को नए सिरे से संवार रही है। यहां एराइवल प्लाजा भी बनाया जा रहा है जिससे केदारघाटी के विहंगम दृश्य का आनंद उठाया जा सकता है। इसे लगातार निखारने का कार्य चल रहा है। अब यहां पर विशेष प्रकार की ओम मूर्ति को बनाने में प्रयोग होने वाली धातु का परीक्षण कर लिया गया है। इस विशेष प्रकार की कलाकृति का कार्य सिंगल सोर्स से कराने के संबंध में पूर्व में आदेश जारी कर दिया गया है।

वर्ष 2013 में आई केदारनाथ आपदा के पीड़ितों को सरकार ने राहत दे दी है। उन दौरान केदारनाथ धाम से तिलवाड़ा के बीच व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में रखे सामान के नुकसान की भरपाई की दूसरी किस्त अब मुख्यमंत्री राहत कोष से विशेष राहत राशि के रूप में आवंटित की जाएगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...