Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड के मसालों को देश-विदेश में पहुंचाने का काम करेगी हिमालयन इंटरप्राइज कंपनी
उत्तराखंड न्यूज़उत्तरकाशीताज़ा ख़बरसरोकार

उत्तराखंड के मसालों को देश-विदेश में पहुंचाने का काम करेगी हिमालयन इंटरप्राइज कंपनी

हिमालयन इंटरप्राइज कंपनी उतराखंड की महिलाओं और स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद से उत्तराखंड के आर्गेनिक चीजों को एक बाजार देने का काम कर रही है। इन आर्गेनिक चीजों को आन लाइन और आफलाइन दोनों माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का काम कर रही है। इसके लिए यहां की महिलाओं और स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग लिया जा रहा है जिससे न सिर्फ यहां के आर्गेनिक मसालों का विस्तार किया जा रहा है बल्कि इससे यहां की स्वयंसेवी संस्थाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर भी बनाया जा रहा है। इस कार्य को करने के लिए सभी लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

भारत सरकार के एमएसएमई प्रोजेक्ट के अंतर्गत मिनी इन्डस्टीयल स्टेट गवाणा, गणेशनगर, उत्तराकाशी में हिमालयन इंटरप्राइज कंपनी द्वारा आर्गेनिक अरोमा स्थानीय उत्पाद से निर्मित शुद्ध मसाला जिसे स्वयंसेवी ग्रामीण महिलाओं की संस्थाओं व समूह द्वारा गांव गांव से कच्चा माल एकत्रित किया जाता है जिन्हें हिमालयन इंटरप्राइज कंपनी अत्याधुनिक तकनीक से बनी पल्वराईजर मशीन से धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, मिक्स मसाला किचन किंग, राजमा मसाला, छोले मसाला, चाट मसाला, गरम मसाला, टी मसाला आदि तैयार किया जाता है।

16 नवंबर 2022 को श्री वासुकी नाग देवता ग्राम गणेशपुर के आर्शीवाद से गंगोत्री विधानसभा के विधायक सुरेश चौहान और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के द्वारा भारत सरकार के एमएसएमई प्रोजेक्ट के अंतर्गत मिनी इंडस्टीयल स्टेट गवाणा गणेशनगर, उत्तरकाशी में हिमालयन इंटरप्राइज कंपनी आर्गेनिक अरोमा स्थानीय उत्पाद की निर्मित शुद्ध मसाला बनाने का विधिपूर्वक शुरूआत की गई। जिसमें यहां की स्थानीय महिलाओं व स्वयं सहायता समूह ग्रामीणों द्वारा गांव गांव से कच्चा माल एकत्रित किया जाता है और उस कच्चा माल से धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर, मिक्स मसाला, किचन किंग मसाले, गरम मसाले, चाट मसाले, टी मसाले, राजमा मसाले, छोले मसाले, आधुनिक पल्वराईपर मशीन द्वारा बनाया जाता है।

हिमालयन इंटरप्राइज कंपनी मिनी इंडस्टीयल स्टेट गवाणा, गणेशनगर, उत्तराकाशी द्वारा इससे पहले 5 नवंबर 2022 को देहरादून के रेंजर ग्राउंड में उत्तराखंड विरासत सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी स्टॉल लगाया गया था तथा यहां पर इन उत्पादों को लोगों ने बहुत पंसद किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...