Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तरकाशी उत्तराखंड के मसालों को देश-विदेश में पहुंचाने का काम करेगी हिमालयन इंटरप्राइज कंपनी
उत्तरकाशीउत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरसरोकार

उत्तराखंड के मसालों को देश-विदेश में पहुंचाने का काम करेगी हिमालयन इंटरप्राइज कंपनी

भारत सरकार के एमएसएमई प्रोजेक्ट के अंतर्गत मिनी इन्डस्टीयल स्टेट गवाणा, गणेशनगर, उत्तराकाशी में हिमालयन इंटरप्राइज कंपनी द्वारा आर्गेनिक अरोमा स्थानीय उत्पाद से निर्मित शुद्ध मसाला जिसे स्वयंसेवी ग्रामीण महिलाओं की संस्थाओं व समूह द्वारा गांव गांव से कच्चा माल एकत्रित किया जाता है जिन्हें हिमालयन इंटरप्राइज कंपनी अत्याधुनिक तकनीक से बनी पल्वराईजर मशीन से धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, मिक्स मसाला किचन किंग, राजमा मसाला, छोले मसाला, चाट मसाला, गरम मसाला, टी मसाला आदि तैयार किया जाता है।

16 नवंबर 2022 को श्री वासुकी नाग देवता ग्राम गणेशपुर के आर्शीवाद से गंगोत्री विधानसभा के विधायक सुरेश चौहान और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के द्वारा भारत सरकार के एमएसएमई प्रोजेक्ट के अंतर्गत मिनी इंडस्टीयल स्टेट गवाणा गणेशनगर, उत्तरकाशी में हिमालयन इंटरप्राइज कंपनी आर्गेनिक अरोमा स्थानीय उत्पाद की निर्मित शुद्ध मसाला बनाने का विधिपूर्वक शुरूआत की गई। जिसमें यहां की स्थानीय महिलाओं व स्वयं सहायता समूह ग्रामीणों द्वारा गांव गांव से कच्चा माल एकत्रित किया जाता है और उस कच्चा माल से धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर, मिक्स मसाला, किचन किंग मसाले, गरम मसाले, चाट मसाले, टी मसाले, राजमा मसाले, छोले मसाले, आधुनिक पल्वराईपर मशीन द्वारा बनाया जाता है।

हिमालयन इंटरप्राइज कंपनी मिनी इंडस्टीयल स्टेट गवाणा, गणेशनगर, उत्तराकाशी द्वारा इससे पहले 5 नवंबर 2022 को देहरादून के रेंजर ग्राउंड में उत्तराखंड विरासत सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी स्टॉल लगाया गया था तथा यहां पर इन उत्पादों को लोगों ने बहुत पंसद किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...