Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ कैबीनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र को दी 36 करोड की सौगात
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

कैबीनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र को दी 36 करोड की सौगात

प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के तीसरे दिन राजकीय इंटर कॉलेज, सतपुली और राजकीय इंटर कॉलेज रीठाखाल में आयोजित कार्यक्रमों में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने का हर संभव प्रयास कर रही है।

टूरिज्म के क्षेत्र में उत्तराखंड को बेस्ट टूरिज्म का अवार्ड मिला है जो कि हमारे लिए गर्व की बात है। इस वर्ष चार धाम यात्रा पर 46 लाख से अधिक यात्री उत्तराखंड आये। कोरोना काल जो भी घटा हुआ था उसकी भरपाई लगभग हो चुकी है।

कैबीनेट मंत्री सतपाल महाराज ने 3 दिवसीय विधानसभा क्षेत्र प्रवास के दौरान लगभग 36 करोड की लागत की योजनाओं की सौगात अपने क्षेत्र को दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड के खानपान के साथ-साथ होमस्टे को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है ताकि अधिक से अधिक पर्यटक यहां आ सकें।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि हमारी पंचायतें मजबूत हो इसके लिए हम जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत प्रमुख का प्रत्यक्ष चुनाव के लिए कार्य कर रहे हैं ताकि भ्रष्टाचार और खरीद-फरोख्त को खत्म किया जा सके।

सतपाल महाराज ने कहा कि कोरोना काल में हम सभी प्रभावित हुए हैं। लोग सोचते थे कि इसका इलाज संभव हो पाएगा या नहीं? लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से देश में कोरोना वैक्सीन तैयार की गई जिससे सभी का इलाज संभव हो पाया। इतना ही नहीं हमने अन्य गरीब देशों को भी अपने यहां निर्मित कोरोना वैक्सीन मुफ्त पहुंचा कर उनकी मदद की।

कैबीनेट मंत्री ने कहा कि पहले कभी जब इस प्रकार की महामारी हमारे देश में हुआ करती थी तो उसकी वैक्सीन विदेशों से आने में 7-8 साल लग जाते थे लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वैक्सीन को भारत में तैयार करवा कर देश के लोगों के साथ-साथ दुनिया के देशों को भी वैक्सीन उपलब्ध करवाई, जो कि हमारे लिए गर्व की बात है।

कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने कार्यक्रम के दौरान 1282.45 लाख की धनराशि की योजनायें अपने क्षेत्र को दी उन्होंने सतपुली में 352.53 लाख की लागत से बनने वाली बहुप्रतीक्षित कार पार्किंग और 281.06 लाख की धनराशि से निर्मित होने वाले बहुमंजिला शॉपिंग कॉपलेक्स व सभागार का शिलान्यास किया तो वहीं दूसरी ओर व्यास घाट में 476.57 लाख की लागत से बनने वाले 40 शय्याओं वाले पर्यटक आवास गृह जैसी बड़ी योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने चौमासूधार में 109.66 लाख लिफ्ट निर्माण योजना का लोकार्पण करने के अलावा राजकीय इंटर कॉलेज रीठाखाल में 62.63 लाख की लागत के साइंस लैब आर्ट एंड क्राफ्ट रूम का शिलान्यास भी किया।

इस अवसर पर नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सुषमा रावत सहित संबंधित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी व विशाल जनसमूह उपस्थित था।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...