Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निर्माण कार्यों का डीएम ने लिया जायजा, कहा कर्मचारियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयागसरोकार

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निर्माण कार्यों का डीएम ने लिया जायजा, कहा कर्मचारियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए

डीएम ने रेल परियोजना नरकोटा से खांकरा तक गतिमान टनल निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर रेल परियोजना के अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी प्राप्त की। डीएम ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से रेल परियोजना के निर्माण कार्यों को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने को कहा।

उन्होंने कहा कि रेल परियोजना के गतिमान कार्यों से स्थानीय जनता को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो एवं किसी की कोई समस्या हो तो उसका यथाशीघ्र निराकरण किया जाए। डीएम द्वारा टनल में कार्य कर रहे कर्मचारियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने रेल परियोजना निर्माण कार्य में आ रही किसी भी समस्या एवं परेशानी से भी संबंधित अधिकारियों से जानकारी भी मांगी।

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के मैनेजर बी.पी. गैरोला ने डीएम को अवगत कराया है कि ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक 9 पैच पर निर्माण कार्य गतिमान है, जिसमें 5 कार्यदायी संस्थाएं कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि नरकोटा से खांकरा तक 2 कि.मी. टनल का कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा सभी टनलों में कार्य गतिमान है। उन्होंने रात्रि में टनल के निर्माण कार्यों के लिए की जा रही ब्लास्टिंग के लिए अनुमति की मांग की, इसके साथ ही टनल निर्माण कार्य में उपलब्ध हो रहा मैटिरीयल के उचित डंपिंग जोन की भी मांग की।

डीएम ने रेल परियोजना के अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से कहा कि रात्रि में यदि जो भी ब्लास्ट किया जाता है तो उसके संबंध में स्थानीय लोगों को पहले ही इसकी सूचना से अवगत कराया जाए। इसके साथ ही उन्होंने तहसीलदार को भी इसकी सूचना उपलब्ध कराने को कहा ताकि इस संबंध में उनके द्वारा भी स्थानीय ग्रामीणों को जानकारी दी जा सके। उन्होंने डंपिंग जोन बनाए जाने के लिए तहसीलदार को उचित स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात् डीएम द्वारा जवाड़ी बायपास के समीप चोपड़ा मे निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी प्राप्त की। डीएम ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए हैं कि डिग्री कॉलेज का जो भी निर्माण कार्य अवशेष है उस कार्य को त्वरित गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान रखने को कहा। डीएम ने तहसीलदार को डिग्री कॉलेज को उपलब्ध कराई गई भूमि का चूना मार्किंग करते हुए यथाशीघ्र सीमांकन करने के भी निर्देश दिए गए।

महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जगमोहन सिंह रावत ने डीएम को अवगत कराया कि डिग्री कॉलेज के भवन निर्माण हेतु एक करोड़ 38 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है जिसमें एनपीसीसी कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रबंधक रेल परियोजना बी.पी. गैरोला, सहायक प्रबंधक उमेश डांगी, परियोजना को-ऑर्डिनेटर विनोद बिष्ट, तहसीलदार मंजू राजपूत, सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...