Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान तेज, एक तस्कर गिरफ्तार
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान तेज, एक तस्कर गिरफ्तार

कलियर थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया है थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक आता दिखाई देने पर उसको रोकने का इशारा किया गया लेकिन उक्त युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने दौड़कर युवक को पकड़ा और उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 7.70 ग्राम एक डिजिटल तराजू व 490 रुपये की नगदी बरामद हुए हैं।

गिरफ्तार आरोपी से पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसने अपना नाम इसरार पुत्र इसराइल निवासी नई बस्ती नागे शाह दरगह कलियर बताया. गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

वही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा अपने ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की गयी है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही के लिए तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखंड से संपर्क करें।

उत्तराखंड को नशामुक्त करने के लिए पुलिस की ओर से ’नशामुक्त देवभूमि 2025’ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके तहत त्रिस्तरीय एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का राज्य, जिला और थाना स्तर पर गठन किया गया था।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...