Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ कृषि मंत्री को बनाया गया COSAMB का अध्यक्ष
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

कृषि मंत्री को बनाया गया COSAMB का अध्यक्ष

Agriculture Minister was made the chairman of the National Council of State Agricultural Marketing Boards
Agriculture Minister was made the chairman of the National Council of State Agricultural Marketing Boards

सूबे के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को कन्फेडरेशन ऑफ स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड्स (COSAMB) के अध्यक्ष बनाया गया। विधानसभा भवन में बोर्ड के प्रबंध निदेशक डॉ. जे.एस. यादव ने मुलाकात कर मंत्री जोशी को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान बोर्ड के एमडी और मंत्री जोशी के बीच देहरादून मण्डी को हाईटेक बनाने सहित कई संभावनाओं पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि निश्चित आज मुझे राज्य कृषि विपणन बोर्डों की राष्ट्रीय परिषद का चैयरमैन बनाया गया, यह मेरा सौभाग्य है, उसका लाभ हम प्रदेश के हित में देंगे। कृषि मंत्री जोशी ने कहा कि देहरादून कि जो मंडी है, हमारा प्रयास होगा कि इस बोर्ड के माध्यम से उसको हाईटेक मंडी बनायेंगे। ताकि मंडी की आय में बढ़ोतरी हो सके और उससे अधिक से अधिक लाभ किसानों को भी मिले और आम जनता को भी सुविधा हो, इस दिशा में कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर कृषि एवम् कृषक कल्याण विभाग के अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान भी उपस्थित रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...