Friday , 4 September 2026
Home अतुल्य उत्तराखंड तुलसी दिवस आज, जानें पूजन विधि और महत्व
अतुल्य उत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़सरोकार

तुलसी दिवस आज, जानें पूजन विधि और महत्व

Tulsi Day today, know the worship method and importance
Tulsi Day today, know the worship method and importance

वैसे 25 दिसंबर को पूरे दुनिया क्रिसमस डे बनाती है. हालांकि भारत में 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस भी मनाया जाता है और खासकर कुछ सालों से तो इसका प्रचलन बहुत ज्यादा बढ़ गया.

तुलसी माता का हिंदू धर्म में बहुत अधिक धार्मिक महत्व है. भगवान विष्णु की अतिप्रिय माने जाने वाली माता तुलसी की पूजा से भक्तों के सभी दु:ख दर्द दूर हो जाते हैं.

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र और पूजनीय माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त, प्रतिदिन माता तुलसी के पौधे में जल अर्पित करते हैं और उनकी अराधना करते हैं उन्हें जीवन में हर सुख प्राप्त होते हैं. आज, यानी तुलसी पूजन दिवस के दिन माता तुलसी की पूजा का अधिक महत्व होता है. ज्योतिष अनुसार तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का वास होते है. ऐसे में उनकी अराधना से भक्तों को कभी पैसों की कमी नहीं होती है. आज के दिन तुलसी पूजा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि भी आती है. तो आइए जाने तुलसी पूजन दिवस पर कैसे करें पूजा और क्या है इसका धार्मिक महत्व.

कैसे करें तुलसी पूजा

 

तुलसी पूजन दिवस के दिन सबसे पहले प्रात:काल उठकर स्नान करें, इसके बाद तुसली के पौधे को जल अर्पित करें. इसके बाद अपनी श्रद्धा अनुसार माता पर फल-फूल चढ़ाएं, उन्हें सिंदूर और लाल चुनरी भी अर्पित करें. पूजा के बाद अगर संभव हो तो तुलसी का माला का जाप करें. वैसे तो रोजाना शाम के वक्त तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाकर रखना चाहिए, क्योंकि तुलसी पूजा रविवार के दिन पड़ रही है तो इस दिन शाम को तुलसी के पौधे के पास दीपक ना जालाएं. माना जाता है कि सो भी भक्त सच्ची श्रद्धा और लगन से उनकी पूजा करते हैं उनपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है.

तुलसी पूजा का महत्व

 

हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि कोई भी कार्य बिना तुलसी पूजा के अधूरा माना जाता है. क्योंकि माता तुलसी भगवान विष्णु की अतिप्रिय हैं, इसलिए भोग लगाते वक्त तुलसी के पत्ते का प्रयोग अवश्य करें. तुलसी माता बहुत पवित्र मानी जाती है इसलिए कोशिश करें कि अपने घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं. माना जाता है कि पौधे को घर के आंगन में रखने से घर में सुख-शांति आती है और आर्धित लाभ भी होता है.

तुलसी पूजा के लाभ

 

जिस भी घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगा होता है वहां कभी नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती.

रोजाना तुलसी के पौधे में जल अर्पित करने से व्यक्ति को आसानी से कोई रोग नहीं पकड़ता. इसके अलावा तुलसी के पत्ते का सेवन भी सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है.

हिंदू धर्म में मान्यता है कि जो लोग तुलसी की पूजा करते हैं वे मृत्यु के बाद स्वर्ग जाते हैं और उन्हें मोक्ष भी मिलता है.

जो लोग तुलसी पूजा करते हैं उनके पास भूत, प्रेत और दैत्य आदि नकारात्मक आत्माएं पास नहीं आति हैं

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...