Friday , 4 September 2026
Home अतुल्य उत्तराखंड उत्तराखंड की मनीषा रावल ने कला उत्सव प्रतियोगिता 2022-23 में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया
अतुल्य उत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

उत्तराखंड की मनीषा रावल ने कला उत्सव प्रतियोगिता 2022-23 में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कला उत्सव प्रतियोगिता 2022-23 में उत्तराखंड की मनीषा रावल, ने पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जीत का परचम लहराया। कुमारी मनीषा ने स्थानीय खेल-खिलौने विद्या के अन्तर्गत राष्ट्रीय स्तर की कला उत्सव प्रतियोगिता 2022-23 प्रथम स्थान प्राप्त किया।

राष्ट्रीय स्तर पर कला उत्सव प्रतियागिता का परिणाम 7 जनवरी 2023 को भारत सरकार द्वारा जारी किये गये। भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष लोक कलाओं के संवर्धन एवं विकास हेतु माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों हेतु विभिन्न विधाओं में कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। कला उत्सव का आयोजन विद्यालय स्तर से जनपद स्तर राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगात्मक प्रतिस्पर्धा के रूप में विभिन्न चरणों में सम्पन्न होता है।

इस वर्ष भारत सरकार द्वारा कला उत्सव प्रतियोगिता 2023 3 जनवरी से 7 जनवरी 2023 तक भुवनेश्वर उडीसा में सम्पन्न हुए। इसी क्रम में 7 जनवरी 2023 को राष्ट्रीय स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का समापन पर परिणामों के साथ विजेता प्रतिभागियों को केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान द्वारा पुरस्कृत किया गया।

जिसमें राइवका सलानी जनपद बागेश्वर की कक्षा 9वीं की छात्रा मनीषा रावल, उत्तराखंड से राष्ट्रीय स्तर पर स्थानीय खेल खिलौने में छात्रा ने अथक मेहनत व प्रयास से राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा द्वारा कास्ट कला के माध्यम से सनातन धर्म की यज्ञ में प्रयुक्त होने वाली सामग्री एवं बच्चों के खिलौने तैयार किये गये। इसमें सामान्य कास्ट का प्रयोग किया गया जो कि पर्यावरण के अनुकूल भी है।

मनीषा रावल की इस उपलब्धि पर राज्य परियोजना निदेशक बशीधर तिवारी, अपर राज्य परियोजना निदेशक डॉ मुकुल कुमार सती, उप राज्य परियोजना निदेशक, प्रद्युमन सिंह रावत ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्रा. उसके सहयोगी तथा मार्गदर्शक शिक्षक डॉ हरीश दफौटी, गाइड शिक्षक डॉ रमा खर्कवाल एवं संजय शाह के साथ-साथ पूरे विद्यालय परिवार और जनपद बागेश्वर को बधाई देते हुए उनके इस अनुकरणीय कार्य की सराहना की गयी एवं छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...