Home उत्तराखंड न्यूज़ पूर्व सीएम हरीश रावत की बिगड़ी तबीयत, बेरोजगार संघ के प्रदर्शन में शामिल होने आये थे हरीश रावत
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

पूर्व सीएम हरीश रावत की बिगड़ी तबीयत, बेरोजगार संघ के प्रदर्शन में शामिल होने आये थे हरीश रावत

देहरादून में धरना प्रदर्शन करते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयतअचानक बिगड़ गई। वह बेरोजगार युवाओं के धरना प्रदर्शन में शामिल होने आए थे। धरना प्रदर्शन करते हुए वह अचानक बेहोश हो गए। जैसे ही वह बेहोश हुए धरना प्रदर्शन कर रहे सभी लोग घबरा गए। उसके बाद पुलिस ने हरीश रावत को वहां से उठा लिया। वह भाजपा सरकार द्वारा बेरोजगार-नौजवान बच्चों पर बर्बरता पूर्ण तरीके से लाठीचार्ज के विरोध में पुलिस मुख्यालय घेराव करने पहुंचे थे।

देहरादून में धरना प्रदर्शन करते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह बेरोजगार युवाओं के धरना प्रदर्शन में शामिल होने आए थे। धरना प्रदर्शन करते हुए वह अचानक बेहोश हो गए। जैसे ही वह बेहोश हुए धरना प्रदर्शन कर रहे सभी लोग घबरा गए। उसके बाद पुलिस ने हरीश रावत को वहां से उठा लिया। वह भाजपा सरकार द्वारा बेरोजगार-नौजवान बच्चों पर बर्बरता पूर्ण तरीके से लाठीचार्ज के विरोध में पुलिस मुख्यालय घेराव करने पहुंचे थे।

उत्तराखंड में कल भर्तियों में धांधली के विरोध में छात्रों ने सड़क पर जाम लगा दिया और ट्रैफिक को भी रोक दिया था। इसे बाद जब वहां पर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया तो छात्रों का गुस्सा हो गये। उसके कुछ ही देर में पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया जिसके बाद दोनों के मध्य जमकर पथराव हुआ।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी देहरादून में युवाओं पर लाठीचार्ज की घटना को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने ट्वीट किया कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार युवाओं की जिंदगी बर्बाद कर रहा है। राहुल ने कहा कि पेपर लीक होने से त्रस्त युवा जब अपनी जायज मांगों को लेकर सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन करने बैठे तो उन पर सरकार बर्बरता से लाठी चार्ज करा रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...