
देहरादून में धरना प्रदर्शन करते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह बेरोजगार युवाओं के धरना प्रदर्शन में शामिल होने आए थे। धरना प्रदर्शन करते हुए वह अचानक बेहोश हो गए। जैसे ही वह बेहोश हुए धरना प्रदर्शन कर रहे सभी लोग घबरा गए। उसके बाद पुलिस ने हरीश रावत को वहां से उठा लिया। वह भाजपा सरकार द्वारा बेरोजगार-नौजवान बच्चों पर बर्बरता पूर्ण तरीके से लाठीचार्ज के विरोध में पुलिस मुख्यालय घेराव करने पहुंचे थे।
उत्तराखंड में कल भर्तियों में धांधली के विरोध में छात्रों ने सड़क पर जाम लगा दिया और ट्रैफिक को भी रोक दिया था। इसे बाद जब वहां पर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया तो छात्रों का गुस्सा हो गये। उसके कुछ ही देर में पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया जिसके बाद दोनों के मध्य जमकर पथराव हुआ।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी देहरादून में युवाओं पर लाठीचार्ज की घटना को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने ट्वीट किया कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार युवाओं की जिंदगी बर्बाद कर रहा है। राहुल ने कहा कि पेपर लीक होने से त्रस्त युवा जब अपनी जायज मांगों को लेकर सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन करने बैठे तो उन पर सरकार बर्बरता से लाठी चार्ज करा रही है।


Leave a comment