Home उत्तराखंड न्यूज़ एशियन स्कूल की पूर्व छात्रा पूनम पांडे का प्रायोजित चिन्हवीन फैलोशिप में चयन
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपिथौरागढ़

एशियन स्कूल की पूर्व छात्रा पूनम पांडे का प्रायोजित चिन्हवीन फैलोशिप में चयन

9 फरवरी 2023 को एशियन ग्रुप ऑफ़ स्कूल के दूसरे दिन के वार्षिक समारोह में नगरपालिका के चेयरमैन राजेंद्र सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गिरीश चंद्र जोशी व अध्यक्षता कर रहे डॉ. गुरुकुलानंद सरस्वती कच्चाहारी ने दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस समारोह में सभी लोगों का आभार प्रकट करते हुए विद्यालय के संस्थापक श्री श्री 1008 हिमालयन पीठाधीश्वर स्वामी वीरेंद्रानंद जी गिरी महाराज महामंडलेश्वर श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा ने सभी देवतुल्य स्नेहिल अभिभावकों को साधुवाद देते हुए संस्कारवान राष्ट्रवादी ईश्वर भक्ति पर आधारित सहगामी क्रियाकलापों में बच्चों को प्रेरित करना ही विद्यालय का उद्देश्य है। उन्होंने यहां पर आये सभी लोगों को यह संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि आज का दिन एशियन स्कूल के लिए ही नहीं अपितु पूरे पिथौरागढ़ और उत्तराखंड तथा भारत के लिए गौरव का दिन है। एशियन स्कूल की पुरातन छात्रा पूनम पांडे का लंदन द्वारा प्रायोजित चिन्हवीन फैलोशिप में भारत से केवल पूनम पांडे का चयन होने पर स्कूल प्रबंधक प्रधानाचार्य व स्कूल संस्थापक ने बधाइयां संदेश दिया है। पत्रकारिता में यह सबसे बड़ा फैलोशिप है।

इस कार्यक्रमों में हरीश रावत युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, डॉ बी.एन. सिंह, डॉ. तारा सिंह, प्रकाश जोशी, हयात तड़ागी, सोनम पांडे, किरण, राष्ट्रीय बालकवि ललित शौर्य, सुशील खत्री, प्रदीप, यशोदा पाठक, निर्मला कापड़ी, एम.एस. बोरा, गीता जोशी, गीता असवाल, शिवांगी शामिल रहे। बच्चों ने अनेक मनमोहक कार्यक्रम कर अभिभावकों को मंत्र मुग्ध किया। इस अवसर पर श्री श्री स्वामी जी को राष्ट्रीयसंत-शिरोमणि-भारत-रत्न से नवाजा गया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...