Home उत्तराखंड न्यूज़ चारधाम यात्रा के लिए एडवांस बुकिंग कर सकेंगे तीर्थयात्री, 21 फरवरी से शुरू होगा ऑनलाइन पंजीकरण
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

चारधाम यात्रा के लिए एडवांस बुकिंग कर सकेंगे तीर्थयात्री, 21 फरवरी से शुरू होगा ऑनलाइन पंजीकरण

चारधाम यात्रा के लिए 21 फरवरी से ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। पर्यटन विभाग की ओर से इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहली बार यात्रा शुरू होने से दो माह पहले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए एडवांस बुकिंग शुरू की जा रही है। इससे बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालु यात्रा का प्लान बनाकर पंजीकरण कर सकते हैं।

केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुलेंगे इसकी घोषणा आज हो गई। इसके साथ ही इस बार चारधाम यात्रा के लिए यात्री अपनी एडवांस बुकिंग करा सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण की यह प्रक्रिया 21 फरवरी से शुरू हो जायेगी। जब तक गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की औपचारिक घोषणा नहीं की जाती है तब तक बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण किया जाएगा।

आगामी चारधाम यात्रा के लिए 21 फरवरी से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया जाएगा। पर्यटन विभाग की ओर से इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहली बार यात्रा शुरू होने से दो माह पहले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए एडवांस बुकिंग शुरू की जा रही है। इससे बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालु यात्रा का प्लान बनाकर पंजीकरण कर सकते हैं।

केदारनाथ और बदरीनाथ के कपाट खुलने की तिथि तय हो गई है। इसके साथ ही 21 फरवरी से पर्यटन विभाग की वेबसाइट भी खुल जायेगी और यात्री चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं। फिलहाल अभी बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण किया जाएगा। जैसे ही गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर की तिथि घोषित हो जायेगी वैसे ही यहां के श्रद्धालुओं के लिए भी पंजीकरण शुरू हो जायेगा।

इस बार चारधाम यात्रा के लिए प्रदेश और बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण करना अनिवार्य हो जायेगा। अगर किसी भी श्रद्धालु का पंजीकरण नहीं होगा तो उसे दर्शन की अनुमति नहीं दी जायेगी। इस बार ऑफलाइन पंजीकरण के लिए चारधाम यात्रा मार्गों पर काउंटर नहीं खोले जाएंगे। ऋषिकेश स्थित यात्रा कार्यालय में ही एक काउंटर खुलेगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...