केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुलेंगे इसकी घोषणा आज हो गई। इसके साथ ही इस बार चारधाम यात्रा के लिए यात्री अपनी एडवांस बुकिंग करा सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण की यह प्रक्रिया 21 फरवरी से शुरू हो जायेगी। जब तक गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की औपचारिक घोषणा नहीं की जाती है तब तक बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण किया जाएगा।
आगामी चारधाम यात्रा के लिए 21 फरवरी से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया जाएगा। पर्यटन विभाग की ओर से इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहली बार यात्रा शुरू होने से दो माह पहले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए एडवांस बुकिंग शुरू की जा रही है। इससे बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालु यात्रा का प्लान बनाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
केदारनाथ और बदरीनाथ के कपाट खुलने की तिथि तय हो गई है। इसके साथ ही 21 फरवरी से पर्यटन विभाग की वेबसाइट भी खुल जायेगी और यात्री चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं। फिलहाल अभी बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण किया जाएगा। जैसे ही गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर की तिथि घोषित हो जायेगी वैसे ही यहां के श्रद्धालुओं के लिए भी पंजीकरण शुरू हो जायेगा।
इस बार चारधाम यात्रा के लिए प्रदेश और बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण करना अनिवार्य हो जायेगा। अगर किसी भी श्रद्धालु का पंजीकरण नहीं होगा तो उसे दर्शन की अनुमति नहीं दी जायेगी। इस बार ऑफलाइन पंजीकरण के लिए चारधाम यात्रा मार्गों पर काउंटर नहीं खोले जाएंगे। ऋषिकेश स्थित यात्रा कार्यालय में ही एक काउंटर खुलेगा।


Leave a comment