Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तरकाशी के खट्टू खाल के जंगलों में आसमानी बिजली ने बरपाया कहर
उत्तराखंड न्यूज़उत्तरकाशीताज़ा ख़बरसरोकार

उत्तरकाशी के खट्टू खाल के जंगलों में आसमानी बिजली ने बरपाया कहर

उत्तरकाशी जिले के खट्टू खाल क्षेत्र में तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से तीन सौ से अधिक भेड़ बकरियों की मौत हुई है।

उत्तराकाशी के डुंडा ब्लॉक के खट्टू खाल के पास के जंगलों में आसमानी बिजली गिरने से यहां की 300 से ज्यादा भेड़ बकरियों को काल ने मौत के घाट उतार दिया। भटवाड़ी प्रखंड के बारसू गांव निवासी संजीव रावत रावत समेत अन्य अपनी भेड़ बकरियों को ऋषिकेश से उत्तरकाशी की तरफ ला रहे थे, तभी तेज बारिश के बीच खट्टू खाल गांव के बीच (जंगल) में आकाशीय बिजली एक बड़े चीड़ पर गिर गई, आकाशीय बिजली से 300 से ज्यादा छोटी बड़ी भेड़ बकरियां झुलस गई, जिन की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीण जगमोहन रावत ने बताया कि घटना खट्टू खाल गांव के निकट की है, जिसमें सबसे बड़ी पशु हानि हुई है। आपदा प्रबंधन ने आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर बताया कि भेड़ बकरियों के मौत होने की सूचना मिली है, आज टीम घटना स्थल पर भेजकर क्षति का आकलन किया जाएगा। साथ ही रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी जाएगी, आसमानी आफत के कारण दर्दनाक हादसे में एक बड़ी पशु हानि हुई है।

लोगों ने बताया कि बिजली गिरने से चीड़ के पेड़ पर निशान साफ देखे जा रहे हैं। पूरे चीड़ के पेड़ पर जड़ से शीर्ष तक चीरे के निशान साफ दिखाई दे रहे है। वहीं जमीन पर भी मृत भेड़ बकरियां पड़ी हुई है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...