उत्तराकाशी के डुंडा ब्लॉक के खट्टू खाल के पास के जंगलों में आसमानी बिजली गिरने से यहां की 300 से ज्यादा भेड़ बकरियों को काल ने मौत के घाट उतार दिया। भटवाड़ी प्रखंड के बारसू गांव निवासी संजीव रावत रावत समेत अन्य अपनी भेड़ बकरियों को ऋषिकेश से उत्तरकाशी की तरफ ला रहे थे, तभी तेज बारिश के बीच खट्टू खाल गांव के बीच (जंगल) में आकाशीय बिजली एक बड़े चीड़ पर गिर गई, आकाशीय बिजली से 300 से ज्यादा छोटी बड़ी भेड़ बकरियां झुलस गई, जिन की मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीण जगमोहन रावत ने बताया कि घटना खट्टू खाल गांव के निकट की है, जिसमें सबसे बड़ी पशु हानि हुई है। आपदा प्रबंधन ने आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर बताया कि भेड़ बकरियों के मौत होने की सूचना मिली है, आज टीम घटना स्थल पर भेजकर क्षति का आकलन किया जाएगा। साथ ही रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी जाएगी, आसमानी आफत के कारण दर्दनाक हादसे में एक बड़ी पशु हानि हुई है।
लोगों ने बताया कि बिजली गिरने से चीड़ के पेड़ पर निशान साफ देखे जा रहे हैं। पूरे चीड़ के पेड़ पर जड़ से शीर्ष तक चीरे के निशान साफ दिखाई दे रहे है। वहीं जमीन पर भी मृत भेड़ बकरियां पड़ी हुई है।


Leave a comment