Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ अल्मोड़ा पहाड़ की महिलाओं के लिए मिशाल बनी रेखा पांडे
अल्मोड़ाउत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

पहाड़ की महिलाओं के लिए मिशाल बनी रेखा पांडे

उत्तराखंड के परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने उत्तराखंड की पहली महिला टैक्सी ड्राइवर रेखा पांडे से फोन पर बात कर उनको बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री चंदन राम दास ने रेखा पांडे से फोन पर बात कर उनको महिलाओं के लिए प्रेरणा श्रोत बताया।

रेखा पांडे जनपद बागेश्वर के गरुड़ क्षेत्र के भेटा की रहने वाली हैं जिनका ससुराल रानीखेत के ताड़ीखेत में है। बताया जा रहा है कि रेखा लोहनी पांडे टेक्सी ड्राइवर का काम पिछले 2 महीने से कर रही है।

वह रानीखेत से हल्द्वानी डेली सर्विस टैक्सी चलाती है। स्वरोजगार की ओर महिलाओं के बढ़ते कदम के लिए रेखा पांडे अपने आप में एक मिसाल बनी है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...