इस अवसर पर विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह ने कार्यक्रम के आयोजको को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से युवाओं में नई ऊर्जा और जोश प्राप्त होता है। तथा इस तरह के आयोजन से उन्हे अपने प्रतिभा को निखारने का अवसर भी प्राप्त होता है। इसके लिए उन्होंने सभी महिलाओं, युवाओं एवम बुजुर्गों का इस मैराथन में भाग लेने का आभार व्यक्त किया। रस्सी कस्सी में महिलाओं का उत्साह वर्धन के लिए उप विजेता टीम होल्टा को 5100 रुपए का पुरुस्कार प्रदान किया।

विधायक रूद्रप्रयाग के प्रतिनिधि भूपेंद्र भंडारी ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि एक दौड़ पहाड़ की ओर कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। तथा रस्सा कस्सी में विजेता टीम महाड़ पोखरी को विधायक रुद्रप्रयाग की ओर से 5000 रुपए की पुरुस्कार राशि प्रदान की।
मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने चिरबटिया पर्वतीय हाफ मैराथन दौड़ में प्रतिभाग करने वाले मातृ शक्ति, युवाओं एवं बुजुर्गों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को आगामी वर्ष में और भव्यता के साथ आयोजित किए जाने के लिए प्रशासन की ओर से जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी इसके लिए पूर्ण सहयोग दिया जाएगा।

पहल हिमालय संस्था के निदेशक प्रकाश दसीला ने चिरबटीया पर्वतीय हाफ मैराथन दौड़ में प्रतिभाग करने वाले सभी महिलाओं युवाओं बच्चों और बुजुर्गों का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु इसके सहयोग देने के लिए जिला प्रशासन एवं हंस फाउंडेशन का भी आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम में सभी अतिथियों एवं जन प्रतिनिधियों व प्रेस प्रतिनिधियों का भी आभार व्यक्त किया।
21 किलोमीटर की हाफ मैराथन दौड़ में पंकज सिंह ने प्रथम स्थान, रोहित राणा ने दूसरा तथा विजय बुटोला नंदा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान के लिए 10,000 रू, द्वितीय स्थान के लिए 8,000 रू तथा तृतीय स्थान के लिए 6000 रू का चेक प्रदान किया गया। 10 किलोमीटर बालिका वर्ग में वर्षा को प्रथम स्थान कुमारी मेघा द्वितीय और ईशा तृतीय स्थान पर रही। बालक वर्ग की 10 किलोमीटर वर्ग में जीत सिंह प्रथम, अमित नेगी द्वितीय और अंकित नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

5 किलोमीटर बालिका वर्ग में निशा प्रथम, मनीषा द्वितीय और कोमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया 5 किलोमीटर बालक वर्ग में रितुल ने प्रथम, भगत कुमार ने द्वितीय और अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 3 किलोमीटर की महिला वर्ग में भजनी देवी ने प्रथम, सुनीता देवी ने द्वितीय और सुषमा देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 3 किलोमीटर की पुरुष वर्ग में धरमपाल सिंह प्रथम, लखपत सिंह चौधरी ने द्वितीय और शंकर सिंह गुसाईं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला 3 किलोमीटर की दौड़ में दौड़ पूरी करने पर सभी महिलाओं को पुरुस्कृत किया गया। 9 साल की आरोही ने भी 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने पर मुख्य अतिथियों द्वारा पुरुष्कृत किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न ग्राम पंचायतों से आई महिलाओं के बीच रस्सा कस्सी का आयोजन किया गया जिसमे सेमी फाइनल चकरेड़ा और होल्टा के बीच खेला गया जिसमे होल्टा विजय रही। दूसरा सेमी फाइनल पीड़ा धनपुर और महाड़ पोखरी के बीच खेला गया जिसमे महाड़ पोखरी विजय रही। फाइनल मैच महाड़ पोखरी और होल्टा के बीच खेला गया जिसमे महाड़ पोखरी ने विजय हासिल की। इस दौरान जन प्रतिनिधि एवम अधिकारियों के बीच भी रस्सा कस्सी का आयोजन किया गया जिसमे अधिकारियों की टीम विजय रही। इस अवसर पर सभी विजेता प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।


Leave a comment