Friday , 4 September 2026
Home देश-विदेश वाइस एडमिरल संजय जसजीत सिंह बने नये नौसेना उप-प्रमुख
देश-विदेशहमारी फ़ौज

वाइस एडमिरल संजय जसजीत सिंह बने नये नौसेना उप-प्रमुख

वाइस एडमिरल संजय जसजीत सिंह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, पुणे के स्नातक हैं और 1986 में भारतीय नौसेना की कार्यकारी शाखा में नियुक्त हुए थे। 37 वर्षों के अपने करियर में, उन्होंने भारतीय नौसेना के जहाजों के अधिकांश वर्ग में सेवाएं की है और नौसेना के कमांड, प्रशिक्षण और स्टाफ नियुक्तियों में सेवाएं प्रदान की हैं, जिनमें नौसेना के सहायक प्रमुख (सीएसएनसीओ), फ्लैग ऑफिसर सी ट्रेनिंग, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग वेस्टर्न फ्लीट, कमांडेंट नेवल वॉर कॉलेज और कार्मिक सेवाओं के नियंत्रक शामिल हैं। नौसेना उप प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने से पहले, वे एकीकृत रक्षा स्टाफ (संचालन) के उप प्रमुख थे।

उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय से रक्षा और सामरिक अध्ययन में एमएससी और एमफिल; किंग्स कॉलेज, लंदन से रक्षा अध्ययन में एमए और मुंबई विश्वविद्यालय से एमए (इतिहास), एमफिल और पीएचडी (कला) की उपाधि प्राप्त की है। उनकी विशिष्ट सेवा के सम्मान में, फ्लैग ऑफिसर को 2009 में नाव सेना पदक और 2020 में अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles