Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ एनएसए अजीत डोभाल पहुंचे महाकाल के दरबार, भस्मारती में हुए शामिल
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेश-विदेश

एनएसए अजीत डोभाल पहुंचे महाकाल के दरबार, भस्मारती में हुए शामिल

एनएसए अजीत डोभाल ने शनिवार शाम सांध्य आरती के बाद बाबा महाकाल के दर्शन किए। अजीत डोभाल ने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए और बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। एनएसए के महाकाल दर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।

एनएसए अजीत डोभाल के उज्जैन पहुंचने पर पुलिस प्रशासन ने वहां की सुरक्षा कड़ी कर रखी थी। अजीत डोभाल महाकाल लोक के साथ ही उज्जैन के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन करने भी गये। एनएसए अजीत डोभाल की यह उज्जैन की निजी यात्रा थी।

भस्मारती में भी हुए शामिल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने महाकाल की भस्मारती के दर्शन किए। भारी सुरक्षा के बीच मंदिर में करीब 2 घंटे रुककर एनएसए ने महाकाल का पूजन और अभिषेक किया और भस्मारती में शामिल हुए। वह एक दिन पहले ही महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे थे।

उज्जैन के बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद एनएसए अजीत डोभाल ने देश की सुख समृद्धि की कामना की और राष्ट्र के लिए शान्ति पाठ भी किया। बाबा महाकाल के दर्शन के बाद अजीत डोभाल सुबह भस्मारती में शामिल हुए। इस अवसर पर यहां पर सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए गए थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...