Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में अक्तूबर-नवंबर में हो सकता है निवेशक सम्मेलन, तैयारियों में जुटी राज्य सरकार
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

उत्तराखंड में अक्तूबर-नवंबर में हो सकता है निवेशक सम्मेलन, तैयारियों में जुटी राज्य सरकार

राज्य सरकार रोजगार और राजस्व बढ़ाने के लिए उद्योगों को बढ़ावा देने में लगी हुई है। सरकार कई चीजों में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है जिसमें पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, बागवानी, एरोमा, इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिक व्हीकल में निवेश आदि जैसे उद्योग शामिल हैं। आगे होने वाले निवेशक सम्मेलन में सरकार उन्हीं निवेशकों के साथ एमओयू करेगी।

राज्य में निवेश के लिए उद्यमियों को प्रोत्साहित करने को निवेशक सम्मेलन कराया जाएगा। इसकी कार्ययोजना बनाने के लिए सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम को नोडल अधिकारी बनया गया है। सरकार का प्रयास रहेगा कि निवेश के लिए जो प्राथमिक क्षेत्र है, उनमें निवेश के लिए इच्छुक उद्यमियों के साथ वार्ता की जाएगी। ताकि निवेशक सम्मेलन में जो एमओयू किए जाएं और वह धरातल पर भी उतरे। – पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

 

निवेशक सम्मेलन से पहले देश के कई राज्यों के अलावा विदेशों में रोड शो के माध्यम से निवेशकों को उत्तराखंड में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सरकार की अक्तूबर या नवंबर महीने में यूपी की तर्ज पर बड़ा निवेश सम्मेलन की तैयारी है।

2018 में 1.24 लाख करोड़ के प्रस्ताव पर एमओयू

राज्य में पहला निवेश सम्मेलन अक्तूबर 2018 में हुआ था। इस समय सरकार ने निवेशकों के साथ 1.24 लाख करोड़ के 600 से ज्यादा प्रस्तावों पर एमओयू किया था। सरकार को उम्मीद थी कि निवेशक सम्मेलन में जितने एमओयू हुए हैं। उससे प्रदेश में औद्योगिक विकास में तेजी आएगी। लेकिन चार साल के बाद 1.24 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव में से केवल 30 हजार करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारने का काम हुआ है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...