Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ काठमांडू मे सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार से नवाजे गए उत्तराखंड के प्रदीप फुटेला
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेश-विदेश

काठमांडू मे सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार से नवाजे गए उत्तराखंड के प्रदीप फुटेला

खचाखच भरे सभागार में नेपाल और भारत की अनेकों प्रमुख हस्तियों में प्रमुख कृष्ण प्रसाद यादव, वरिष्ठ अभिनेत्री वसुंधरा भूशाल, वरिष्ठ संचार उद्यमी भास्करराज राजकर्णिकर, निर्देशक तीर्थ थापा, वरिष्ठ अभिनेता किरण के सी, अमीश ढकाल, मॉडल सोनम श्रीवास्तव इत्यादि मुख्य थे।

आयोजित अंतर्राष्ट्रीय आयोजन के इस अवसर पर पत्रकारिता, संस्कृति और सामाजिक प्रचारक के क्षेत्र मे विगत पन्द्रह वर्षों से भी अधिक समय से निरंतर प्रभावशाली कार्य कर रहे भारत (उत्तराखंड) के प्रदीप फुटेला को सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार से तथा भारत (छत्तीसगढ़) की रूना शर्मा व सोनम श्रीवास्तव को अंतर्राष्ट्रीय फलक पर सर्वश्रेष्ठ संस्कृति और सामाजिक प्रचारक के लिए गैलेक्सी एक्सीलेंस अवार्ड 2023-2024 से मुख्य अतिथि के कर कमलो नवाजा गया।

शिक्षा, पर्यावरण, मीडिया, फिल्म, मॉडलिंग, खेल, साहित्य, संस्कृति, स्वास्थ्य व एनजीओ के क्षेत्र में विगत डेढ़ दशक से भी अधिक समय से निरंतर सक्रिय होकर महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 37 प्रेरणाश्रोत प्रबुद्धजनों को वर्ष 2023-2024 में मुख्य अतिथि के कर कमलों ’गीता एविएशन गैलेक्सी एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

दुनिया में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड बनाने वाले नेपाल के सु-विख्यात वरिष्ठ साहित्यकार एवं गीतकार डॉ. डी आर उपाध्याय को ‘दुर्गा साधना सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

आयोजन के इस अवसर पर समिति अध्यक्ष सोनिताराज ढुंगेल तथा कार्यक्रम निदेशक राज लुइटेल द्वारा व्यक्त किया गया, समाज में लंबे समय तक विभिन्न क्षेत्रों में किए गए योगदानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन जरूरी हैं। वे खुद को ऐसे आयोजन आयोजित करने हेतु भाग्यशाली महसूस करते हैं। प्रतिष्ठित सम्मान समारोह का प्रभावशाली मंच संचालन दिनेश डीसी द्वारा बखूबी किया गया।

सम्मान समारोह समाप्ति के उपरांत भारत के एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा नेपाल के उप-राष्ट्रपति राम सहाय यादव से मुलाकात की। नेपाल के वरिष्ठ पत्रकार राज लुइटेल व सोनित राज ढुंगाल के नेतृत्व में भारत के आईएफडब्लूजे पत्रकार संगठन से जुडे रहे वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप फुटेला, रायपुर छत्तीसगढ़ की सामाजिक कार्यकर्ता रूना शर्मा तथा मॉडल सोनम श्रीवास्तव मुलाकात करने वालों मे प्रमुख थे। उक्त प्रतिनिधि मंडल द्वारा भारत की और से नेपाल के उप-राष्ट्रपति को स्मृति चिन्ह, आचार्य प्रशान्त रचित पुस्तक मिथ, शाल व रुद्राक्ष माला सप्रेम भेंट की गई।

– सी एम पपनैं

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...