Home उत्तराखंड न्यूज़ चारधाम यात्रा पर जाते समय बरतें सावधानी, अगर अपनी मर्यादा भूले तो जाना पड़ सकता है जेल, पुलिस की रहेगी पैनी नजर
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

चारधाम यात्रा पर जाते समय बरतें सावधानी, अगर अपनी मर्यादा भूले तो जाना पड़ सकता है जेल, पुलिस की रहेगी पैनी नजर

उत्तराखंड़ में चारधाम यात्रा अब कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली है इस यात्रा को लेकर सरकार तैयारियों में लगी हुई है। सरकार यात्रा में आने वाले ऋद्धालुओं के लिए सुरक्षा सही करने में जुटी हुई हुई है साथ ही सरकार ने कहा कि यात्रा में आने वाले ऋद्धालु भी सरकार का साथ दें।

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि अगर चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी तीर्थ यात्री ने अगर अपनी मर्यादा भूली तो उसे कठोर दंड दिया जायेगा, उसे जुर्माना भरने के साथ जेल भी हो सकती है। इस बार ऑपरेशन मर्यादा के तहत पुलिस अपनी ओर से बड़ी तैयारी कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि चारधाम यात्रा के आसपास पुलिस की 12 टीमों को तैनात किया जायेगा जो वहां आने वाले यात्रियों पर पैनी नजर रखेगी। उत्तराखंड के डीजीपी ने भी शरारती तत्वों के साथ सख्ती से निपटने का निर्देश दिया है।

गौरतलब रहे कि तीर्थयात्रा में आने वाले श्रद्धालु कई बार तीर्थ और पर्यटन स्थलों पर कूड़ा फैलाना, शराब पीना, हुडदंग करना आदि कई प्रकार की गतिविधियों को अंजाम देते हैं जिससे कि यात्रा में आये लोगों को परेशानी होती है और इससे यहां का माहौल भी खराब होता है। इन हरकतों पर लगाम लगाने के लिए दो साल पहले डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिस को ऑपरेशन मर्यादा शुरू करने का निर्देश दिया था और उसके कुछ अच्छे परिणाम सामने आये थे पुलिस ने कई स्थानों पर हुडदंग और शराब पीने वालों पर कड़ी कार्रवाई भी की थी। पुलिस ने हरिद्वार और ऋ़षिकेश के आसपास के कई इलाकों में एक लाख से अधिक लोगों के चालान भी काटे थे।

कड़ी कार्रवाई की तैयारी

इस बार भी पुलिस ने हुड़दंगियों और इस तरह से तीर्थ स्थलों पर मर्यादा का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी की है। इस बार पुलिस चालान करने के साथ-साथ हुड़दंग करने पर मुकदमा भी दर्ज कर सकती है। प्रत्येक धाम में तीन-तीन टीमों को दिन और रात चेकिंग करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। चेकपोस्ट और अन्य पोस्ट पर तैनात पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी ऑपरेशन मर्यादा के तहत कार्रवाई करेंगे। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी जाएगी।

पुलिस की वीडियो बनाने वालों पर भी रहेगी पैनी नजर

चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थयात्री अपनी वीडियोग्राफी पर भी विशेष ध्यान दें और ऐसे वीडियो ही सोशल मीडिया में डाले जिससे कि इन स्थलों की मर्यादा भी भंग न हो। इस बार ऐसे वीडियो बनाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। कुछ स्थानों पर वीडियोग्राफी पर भी वैन होगा तीर्थयात्री उन स्थानों पर विशेषध्यान दें।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...