राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 24 अप्रैल 2023 को हरियाणा के करनाल आ रही हैं। वह राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान डीम्ड यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। इस अवसर पर नीति आयोग के सदस्य डॉ रमेश चंद, जीबी पंत कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय कुलपति डॉ मनमोहन सिंह चौहान, एवं पूर्व निदेशक, आईसीएआर-एनडीआरआई, करनाल और आईसीएआर-एनएएआरएम, हैदराबाद के डॉ बीएन माथुर भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
बाबा केदारनाथ की उत्सव डोली गद्दी स्थल ऊखीमठ से केदारनाथ धाम के लिए रवाना
दीक्षांत समारोह में लगभग सैंकड़ों छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की जायेगी। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) करनाल के निदेशक एवं डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. धीर सिंह ने बताया कि एनडीआरआई डीम्ड यूनिवर्सिटी की दीक्षांत समारोह 24 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। इसमें भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी।


Leave a comment