Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सोनू निगम ने टिहरी झील में की बोटिंग, बोले शूटिंग के लिए यह बेहतर डेस्टिनेशन, म्यूजिक एलबम शूटिंग का किया वादा
उत्तराखंड न्यूज़उत्तरकाशीताज़ा ख़बर

सोनू निगम ने टिहरी झील में की बोटिंग, बोले शूटिंग के लिए यह बेहतर डेस्टिनेशन, म्यूजिक एलबम शूटिंग का किया वादा

गर्मियां शुरू होते ही उत्तराखंड के पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार हो जाते हैं। बालीवुड गायक और अभिनेता सोनू निगम टिहरी झील में बोटिंग और पैरासेलिंग करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने टिहरी झील के आसपास तिवाड़ गांव, डोबरा-चांठी पुल देखा और टिहरी झील को शूटिंग के लिए आदर्श स्थान बताया। उन्होंने जल्द ही टिहरी झील में एलबम की शूटिंग करने का वादा भी स्थानीय बोट संचालकों से किया। मशहूर गायक सोनू निगम और अपने कुछ दोस्तों के साथ टिहरी झील पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि मसूरी में एडवेंचर स्पोर्ट्स के बारे में पूछने के बाद वह टिहरी झील आए हैं। बांध की विशाल झील देखकर वह काफी अभिभूत नजर आए।

सोनू निगम को पहचानते ही बोट संचालक और वहां आये पर्यटकों में उनसे मिलने की होड़ मच गई। इस दौरान सोनू निगम ने सभी से बात की और आटोग्राफ भी दिए। झील में बोटिंग और पैरासेलिंग करने के बाद सोनू निगम होम स्टे विलेज तिवाड़ गांव और डोबरा-चांठी घूमने भी गए। टिहरी झील और तिवाड़ गांव को देख कर सोनू निगम खुश दिखे और उन्होंने होम स्टे संचालकों को कहा कि वह जल्द ही तिवाड़ गांव होम स्टे में रहने आएंगे।

इस दौरान उन्होंने टिहरी झील को फिल्म शूटिंग के लिए आदर्श स्थल बताया और कहा कि वह जल्द ही म्यूजिक एलबम की शूटिंग के लिए टिहरी झील आएंगे। सोनू निगम ने कहा कि वह बालीवुड में अपने साथियों को भी टिहरी झील आने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने बताया कि पहाड़ों में इतनी बड़ी झील वाकई बेहद शानदार है और यहां पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का शूटिंग स्थल बन सकता है। उत्तराखंड में आने वाले पर्यटक राज्य के अनेक स्थानों का भ्रमण करते हैं जिससे यहां के लोगों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है।

उत्तरायणी भागीरथी समिति के अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने बताया कि सोनू निगम ने अगली बार दो-तीन दिन की छुट्टी लेकर फुर्सत से टिहरी झील में एडवेंचर का वादा किया है। उन्होंने तिवाड़ गांव होम स्टे में ठहरने और झील में अपने एलबम की शूटिंग का वादा भी किया है। बोटिंग करने के बाद उन्होंने झील किनारे बने रेस्तरां में पहाड़ी व्यंजनों का आनंद लिया। सोनू निगम ने कहा कि पहाड़ में टिहरी झील का नैसर्गिंक दृश्य काफी रोमांचित करने वाला है। सरकार को इसे प्रमोट करने के प्रयास करने चाहिए।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...