Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ हरकी पैड़ी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, दूर-दूर से गंगा स्नान करने आये श्रद्धालु
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरहरिद्वार

हरकी पैड़ी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, दूर-दूर से गंगा स्नान करने आये श्रद्धालु

Lt Gen Gurmit Singh

गंगा दशहरा पर गंगा में स्नान करने का सबसे अधिक महत्व होता है। मां गंगा के अवतरण के दिन हरिद्वार में स्नान करने से 10 प्रकार के पाप समाप्त हो जाते हैं। आज गंगा दशहरा पर 10 में से 5 योग मिल रहे हैं।

जानकारों का मानना है कि अभिजित मुहूर्त सुबह 11.47 से दोपहर 12.40 तक स्नान के सर्वोत्तम होगा, जबकि मध्याह्न में मां गंगा का पूजन होगा। दोपहर 1 बजकर 7 मिनट से ज्येष्ठ एकादशी लग जाएगी और 31 मई को निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाएगा।

पंडितों ने बताया कि स्नान के बाद 10 प्रकार की मिठाई, 10 फल, 10 वस्त्र गंगा मां को अर्पित करें इसके अलावा दूध, दही, शहद मां को अर्पण करें। इनको करने से भक्तों को कष्टों से मुक्ति मिलती है।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात

तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए मेला क्षेत्र को चार सुपर जोन और 16 जोन, 37 सेक्टर में बांटा गया है। मेला क्षेत्र में 764 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और चार पीएसी की कंपनी, दो बीडीएस, दो फायर यूनिट, प्लड कंपनी की तैनाती की गई है। तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस के आला अधिकारियों समेत पुलिस और पीएसी की कंपनी को तैनात किया गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...