Home उत्तराखंड न्यूज़ हरकी पैड़ी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, दूर-दूर से गंगा स्नान करने आये श्रद्धालु
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरहरिद्वार

हरकी पैड़ी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, दूर-दूर से गंगा स्नान करने आये श्रद्धालु

Lt Gen Gurmit Singh

हरिद्वार में गंगा दशहरे के पर्व स्नान पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। सुबह से ही दिल्ली, यूपी और हरियाणा समेत देशभर से आए श्रद्धालुओं की गंगा स्नान के लिए घाटों पर भीड़ जुटने लगी। इसके देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था की है।

गंगा दशहरा पर गंगा में स्नान करने का सबसे अधिक महत्व होता है। मां गंगा के अवतरण के दिन हरिद्वार में स्नान करने से 10 प्रकार के पाप समाप्त हो जाते हैं। आज गंगा दशहरा पर 10 में से 5 योग मिल रहे हैं।

जानकारों का मानना है कि अभिजित मुहूर्त सुबह 11.47 से दोपहर 12.40 तक स्नान के सर्वोत्तम होगा, जबकि मध्याह्न में मां गंगा का पूजन होगा। दोपहर 1 बजकर 7 मिनट से ज्येष्ठ एकादशी लग जाएगी और 31 मई को निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाएगा।

पंडितों ने बताया कि स्नान के बाद 10 प्रकार की मिठाई, 10 फल, 10 वस्त्र गंगा मां को अर्पित करें इसके अलावा दूध, दही, शहद मां को अर्पण करें। इनको करने से भक्तों को कष्टों से मुक्ति मिलती है।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात

तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए मेला क्षेत्र को चार सुपर जोन और 16 जोन, 37 सेक्टर में बांटा गया है। मेला क्षेत्र में 764 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और चार पीएसी की कंपनी, दो बीडीएस, दो फायर यूनिट, प्लड कंपनी की तैनाती की गई है। तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस के आला अधिकारियों समेत पुलिस और पीएसी की कंपनी को तैनात किया गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...