Home उत्तराखंड न्यूज़ बद्रीनाथ केदारनाथ यात्रा में लग रहा है घंटों का जाम, गुप्तकाशी से सोनप्रयाग पहुंचने में लग रहे हैं 4 से 5 घंटे
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

बद्रीनाथ केदारनाथ यात्रा में लग रहा है घंटों का जाम, गुप्तकाशी से सोनप्रयाग पहुंचने में लग रहे हैं 4 से 5 घंटे

बदरी-केदार यात्रा में पिछले एक सप्ताह से प्रतिदिन यात्रियों की संख्या के साथ ही वाहनों की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है। स्थिति यह है कि ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर श्रीनगर से रुद्रप्रयाग के बीच आए दिन कई जगहों पर 15 से 20 मिनट का जाम लग रहा है।

चारधाम यात्रा में इस साल यात्रियों का हुजूम देखने को मिल रहा है। श्रद्धालुओं की भारी संख्या के कारण यहां पर आने जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि केदारनाथ यात्रा में घंटों जाम लग रहा है। इससे निजात पाने के लिए जिला प्रशासन ने शासन को ऋषिकेश से सीमित संख्या में ही बदरी-केदार के लिए यात्री भेजने की बात कही है। गौरीकुंड राजमार्ग पर गुप्तकाशी से सोनप्रयाग तक महज 35 किमी की दूरी तय करने में यात्रियों को 4 से 5 घंटे लग रहे हैं।

बदरी-केदार यात्रा में पिछले एक सप्ताह से प्रतिदिन यात्रियों की संख्या के साथ ही वाहनों की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है। स्थिति यह है कि ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर श्रीनगर से रुद्रप्रयाग के बीच आए दिन कई जगहों पर 15 से 20 मिनट का जाम लग रहा है।

वहीं प्रशासन द्वारा भी यात्रा को सुगम बनाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में मुख्य बाजार से लेकर जवाड़ी बाईपास, केदारनाथ तिराहा तक वाहनों का जमावड़ा लग रहा है लेकिन रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर गुप्तकाशी से सोनप्रयाग तक जाम से यात्री परेशान हैं। यहां पर दिनभर में कई घंटे तक जाम की स्थिति बनी है।

गुप्तकाशी से सोनप्रयाग तक 35 किमी की दूरी तय करने में यात्रियों को 4 से 5 घंटे लग रहे हैं। सुबह चार से छह बजे के बीच हालात ठीक हैं लेकिन इसके बाद स्थिति काफी दयनीय बनी हुई है। सुबह 10 बजे बाद यहां डबल लेन हाईवे पर दो तरफा दो-दो लेन में वाहन खड़े हो रहे हैं जिससे जाम लग रहा है। इन हालातों में जाम में फंसे यात्रियों को पानी, चाय के लिए भी तरसना पड़ रहा है।

श्रीकेदार होटल एसोसिएशन के सचिव नितिन जमलोकी, व्यापार संघ के अध्यक्ष अंकित गैरोला का कहना है कि ऑलवेदर रोड परियोजना में रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर कई जगह पर्याप्त कटिंग नहीं हुई है जिससे जाम की स्थिति बन रही है। साथ ही प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन बढ़ रहे हैं जिससे स्थानीय लोगों को भी दिक्कत हो रही है।

रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का कहना है कि रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग तक सिर्फ तीन पार्किंग हैं जिसमें गुप्तकाशी में छोटे वाहनों की पार्किंग है। सीतापुर में बड़े वाहन और सोनप्रयाग में छोटे व दुपहिया वाहनों की पार्किंग है लेकिन जिस तरह से यात्रा में वाहन पहुंच रहे हैं ये सभी इंतजाम नाकाफी हैं। पिछले कुछ दिनों से उम्मीद से अधिक यात्री पहुंच रहे हैं, जिससे जाम की स्थिति बनी है। इस संबंध में शासन को भी अवगत करा दिया गया है। इस समस्या से निजात पाने के लिए अब ऋषिकेश से ही सीमित संख्या में बदरी-केदार यात्रा के लिए वाहन छोड़ने की बात कही गई है। अगर, यह व्यवस्था होती है तो इससे जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...