Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पिथौरागढ़ में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, 10 लोगों की गई जान
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, 10 लोगों की गई जान

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी जीप दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हुये हैं। पुलिस और सुरक्षा अधिकारी घटना स्थल के लिए रवाना हो गये हैं।

बताया जा रहा है कि यह जीप बागेश्वर जिले के सामा से होकरा जा रही। जीप दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनके शव बरामद कर लिये गये हैं।

सूचना मिलने के बाद नाचनी थाने से थानाध्यक्ष चंदन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए हैं। तेजम अस्पताल से एंबुलेंस मौके पर भेजी गई है। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग जीप से होकरा मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे। जिस जगह पर हादसा हुआ है वहां पर सड़क बेहद खराब स्थिति में है।

बताया जा रहा है कि यहां पर बीती रात को भारी वर्षा हुई थी जिसके चलते यह सड़क हादसा हुआ है। यह सड़क बहुत ही खराब हो रखी थी और बारिश के कारण सड़क जानलेवा हो गई। जहां पर सड़क धस रही थी उसी स्थान पर यह बड़ी दुर्घटना हुई है। इस दुघर्टना पर सभी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...