Home उत्तराखंड न्यूज़ पिथौरागढ़ में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, 10 लोगों की गई जान
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, 10 लोगों की गई जान

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसे की सूचना प्राप्त हो रही है। यहां एक जीप खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोगों के घायल होने की खबर है। सभी लोग जीप से मंदिर में पूजा अर्चना के लिए जा रहे थे।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी जीप दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हुये हैं। पुलिस और सुरक्षा अधिकारी घटना स्थल के लिए रवाना हो गये हैं।

बताया जा रहा है कि यह जीप बागेश्वर जिले के सामा से होकरा जा रही। जीप दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनके शव बरामद कर लिये गये हैं।

सूचना मिलने के बाद नाचनी थाने से थानाध्यक्ष चंदन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए हैं। तेजम अस्पताल से एंबुलेंस मौके पर भेजी गई है। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग जीप से होकरा मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे। जिस जगह पर हादसा हुआ है वहां पर सड़क बेहद खराब स्थिति में है।

बताया जा रहा है कि यहां पर बीती रात को भारी वर्षा हुई थी जिसके चलते यह सड़क हादसा हुआ है। यह सड़क बहुत ही खराब हो रखी थी और बारिश के कारण सड़क जानलेवा हो गई। जहां पर सड़क धस रही थी उसी स्थान पर यह बड़ी दुर्घटना हुई है। इस दुघर्टना पर सभी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...