Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पौड़ी के पुराने कलेक्ट्रेट भवन को हैरिटेज भवन के रूप में संरक्षित करने के लिए मिली वित्तीय स्वीकृति
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

पौड़ी के पुराने कलेक्ट्रेट भवन को हैरिटेज भवन के रूप में संरक्षित करने के लिए मिली वित्तीय स्वीकृति

पुराने कलेक्ट्रेट भवन को हैरिटेज भवन के रूप में संरक्षित किये जाने हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रू 200 लाख धनराशि की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने बताया कि जनपद मुख्यालय स्थित बिट्रिश कालीन कलेक्ट्रेट भवन को हैरिटेज भवन के रूप में संरक्षित करने हेतु शीघ्र ही कार्य का प्रारंभ किया जायेगा, इस हैरिटेज भवन में ऐतिहासिक जानकारी के साथ पहाड़ी संस्कृति से जुड़ी जानकारियों का समावेश कर आंगतुकों को उपलब्ध करायी जायेगी।

पुराने कलेक्ट्रेट भवन को हैरिटेज भवन के रूप में संरक्षित करने से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ पौड़ी आने वाले पर्यटक बिट्रिश कालीन भवन का दीदार कर सकेंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...