Home उत्तराखंड न्यूज़ देश के लोकतंत्र और संविधान से खिलवाड़ बर्दास्त नहीं किया जायेगा
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

देश के लोकतंत्र और संविधान से खिलवाड़ बर्दास्त नहीं किया जायेगा

कांग्रेस पार्टी की ओर से देशभर में ‘मौन सत्याग्रह’ किया गया। कई राज्यों में कांग्रेसी नेता सुबह से ही मुंह और हाथों पर काली पट्टी बांधकर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए।

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देश पर उत्तराखंड कांग्रेस के द्वारा देहरादून के गांधी पार्क में गांधी मूर्ति के समक्ष पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता बर्खास्त किए जाने और गुजरात हाई कोर्ट के द्वारा उनकी सदा बरकरार रखने के विरोध में और राहुल गांधी के साथ एकजुटता जाहिर करने हेतु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन महारा के नेतृत्व में और केंद्रीय पर्यवेक्षक, उत्तराखंड कांग्रेस की सह प्रभारी, झारखंड के महगामा से विधायक दीपिका पांडे सिंह, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में मौन सत्याग्रह आयोजित किया गया।

 

इस अवसर पर करन महारा ने पार्टी नेता राहुल गांधी की अयोग्यता के खिलाफ कांग्रेस की ओर से किए जा रहे ‘मौन सत्याग्रह’ पर कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा प्यार, अहिंसा और देश को एकजुट करने की बात की है, लेकिन उन्हें निशाना बनाया गया। हम इसके खिलाफ लड़ेंगे और लोगों के बीच जाएंगे।

दीपिका पांडे ने कहा की कांग्रेस पार्टी की ओर से देशभर में आज यानी बुधवार को ‘मौन सत्याग्रह’ किया जा रहा है। कई राज्यों में कांग्रेसी नेता सुबह से ही मुंह और हाथों पर काली पट्टी बांधकर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

जिसके तहत हर राज्य की राजधानी में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे। नेता प्रतिपक्ष ने राहुल गांधी की अयोग्यता के पीछे बीजेपी की ’घटिया चाल’ को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस ने ये भी आरोप लगाया कि सरकार उनकी आवाज को दबाने के लिए नई तरकीबें ढूंढ़ रही, क्योंकि वो सच सुनने से घबराती है। हम समझते हैं कि आज जो पूरे देश में मौन व्रत हो रहा है उससे नयी ऊर्जा का संचार होगा। राहुल गांधी देश हित में जो बात करते हैं उसको ताकत मिलेगी।

मौन सत्याग्रह शुरू करने से पहले प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने कहा कि देश की आवाज बन चुके राहुल गांधी के प्रयासों को कुंद करने की कोशिश की जा रही है। एक सुनियोजित साजिश के तहत भारतीय जनता पार्टी के नेता अपने आप को मेहुल चौकसी, नीरव मोदी, ललित मोदी का तथाकथित रिश्तेदार बनने का दावा करते हुए न्यायालयों में मुकदमा किया, और उस निमित्त कुछ निर्णय आए हैं। हम लोग सर्वोच्च न्यायालय जाएंगे। सर्वोच्च न्यायालय का जो भी निर्णय होता है हम उसका सम्मान करते हैं।

पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि यह भाजपा की जो सुनियोजित साजिश है षड़यंत्र है उसका हम विरोध करते रहेंगे। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश की जनता को संदेश दिया है कि किस तरह से महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार चरम पर है पर केंद्र की मोदी सरकार का उस ओर कोई ध्यान नहीं ।आज राहुल गांधी जो देश की आवाज बने हैं उसको ताकत देने के लिए हमलोग मौन सत्याग्रह पर बैठे हैं।

देहरादून के गांधी पार्क में राहुल गांधी के समर्थन में मौन धरना प्रदर्शन अभी भी गतिमान है। धरने में कांग्रेस के विधायक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। धरने में भारी बारिश के बावजूद अध्यक्ष करन महारा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, केंद्रीय पर्यवेक्षक दीपिका पांडे, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक गोपाल सिंह राणा, फुरकान अहमद, हरीश धामी, आदेश चौहान, अनुपमा रावत, विक्रम सिंह, रवि बहादुर, वीरेंद्र जाति, राजेंद्र भंडारी, ममता राकेश, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, नवप्रभात, पूर्व विधायक विजयपाल सजवान राजकुमार मथुरा दत्त जोशी, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, राजपाल खरोला, मुरली मनोहर, पी.के. अग्रवाल, सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला, गरिमा दसौनी, अमरजीत सिंह तथा बड़ी संख्या में पार्षद गण और कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यक्रम के अंत में महानगर अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी ने सभी कांग्रेसजनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...