Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ एसडीआरएफ की टीम ने झील से बच्चे के शव को किया बरामद
उत्तराखंड न्यूज़टिहरीताज़ा ख़बर

एसडीआरएफ की टीम ने झील से बच्चे के शव को किया बरामद

कल जनपद टिहरी गढ़वाल के छाम थाना क्षेत्रान्तर्गत एक बच्चे के अपने अन्य साथियों के साथ नहाने के दौरान डूबने की सूचना पर एसडीआरएफ के डीप डीप डाइवर्स व रेस्क्यू टीम द्वारा कल से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। परन्तु लगातार हो रही बारिश व बारिश के कारण झील के निरन्तर बढ़ते जलस्तर के कारण उक्त बालक का कल कोई सुराग नही मिल पाया था।

आज पुनः एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम व विशेषज्ञ डीप डाइवर्स द्वारा रात खुलते ही सर्च ऑपरेशन आरम्भ कर दिया गया और सम्भावित सभी स्थानों में गहन सर्चिंग की गई। सर्चिंग के दौरान एसडीआरएफ के डीप डाइवर आरक्षी प्रदीप नेगी द्वारा झील की गहराई में जाकर उक्त बच्चे के शव को बरामद कर बाहर लाया गया और आवश्यक अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम इंचार्ज निरीक्षक कविंद्र सजवाण द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि उक्त बच्चा अपने अन्य दोस्तों के साथ झील में नहाने आया था। नहाते समय अचानक ही वह तेज़ बहाव की चपेट में आकर बहने लगा और कुछ देर बाद नज़रों से ओझल हो गया।

इसकी सूचना तुरन्त ही उसके साथियों द्वारा पुलिस को दी गई थी। एसडीआरएफ की टीम कल से ही बच्चे की तलाश में झील में सर्चिंग कर रही थी परन्तु लगातार हो रही बारिश के कारण टिहरी झील का जल स्तर बहुत बढ़ गया है। ऐसे में सर्चिंग में काफी कठिनाई आ रही थी। परन्तु आज हमारे दिप डाइवर्स द्वारा अत्यंत जोखिम लेते हुए बच्चे के शव को बरामद कर लिया गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...