Home उत्तराखंड न्यूज़ यूटीलिटी वाहन दुर्घटना ग्रस्त, बाल बाल बचे कई स्कूली बच्चे, चालक गंभीर घायल
उत्तराखंड न्यूज़उत्तरकाशीताज़ा ख़बर

यूटीलिटी वाहन दुर्घटना ग्रस्त, बाल बाल बचे कई स्कूली बच्चे, चालक गंभीर घायल

उत्तराखंड में वाहन दुर्घटना की घटनाएं लगातार सुनने को मिल रही हैं आज उत्तराकाशी के बड़कोट तहसील से एक यूटीलिटी के दुर्घटना होने की खबर मिली है जिसमें कई स्कूली बच्चे थे। हालांकि भगवान की कृपा से सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

उत्तरकाशी के तहसील बडकोट क्षेत्र में राजगढी के पास एक यूटीलिटी कैम्पर वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गयी है। उसमें लगभग 15 बच्चे सवार थे जिसमें 4 बच्चों को हल्की फुल्की चोटे आई है बाकी सभी बच्चे सुरक्षित है।

बताया जा रहा है कि थराली गांव के पास यूटिलिटी वाहन अचानक 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा जिसमें वाहन चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया।

घायल वाहन चालक को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सुरक्षित निकाल दिया गया है उक्त स्थान पर 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से 4 बच्चे व ड्राईवर को सीएचसी बड़कोट लाया गया।

गम्भीर रूप से घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रैफर कर दिया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही और अस्पताल में यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने घायलों का हाल चाल जाना और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...