Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तरकाशी यूटीलिटी वाहन दुर्घटना ग्रस्त, बाल बाल बचे कई स्कूली बच्चे, चालक गंभीर घायल
उत्तरकाशीउत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

यूटीलिटी वाहन दुर्घटना ग्रस्त, बाल बाल बचे कई स्कूली बच्चे, चालक गंभीर घायल

उत्तरकाशी के तहसील बडकोट क्षेत्र में राजगढी के पास एक यूटीलिटी कैम्पर वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गयी है। उसमें लगभग 15 बच्चे सवार थे जिसमें 4 बच्चों को हल्की फुल्की चोटे आई है बाकी सभी बच्चे सुरक्षित है।

बताया जा रहा है कि थराली गांव के पास यूटिलिटी वाहन अचानक 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा जिसमें वाहन चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया।

घायल वाहन चालक को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सुरक्षित निकाल दिया गया है उक्त स्थान पर 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से 4 बच्चे व ड्राईवर को सीएचसी बड़कोट लाया गया।

गम्भीर रूप से घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रैफर कर दिया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही और अस्पताल में यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने घायलों का हाल चाल जाना और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...