Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के आह्वान पर रक्तदान शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादूनसरोकार

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के आह्वान पर रक्तदान शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़

– शिविर में 200 से ज्यादा लोगों ने किया रक्तदान
– 13 सितंबर तक और 9 रक्तदान शिविर का आयोजन करेंगे त्रिवेंद्र रावत

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के आह्वान पर डेंगू से लड़ने के लिए बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों ने बढ चढ़कर रक्तदान शिविर में भागीदारी की।

देवभूमि विकास संस्थान एवं वीरभूमि फाउंडेशन के तत्वावधान और श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल के सहयोग से रक्तदान शिविर में 200 से ज्यादा यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर में 50 से ज्यादा बार रक्तदान करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस मौके पर कहा कि डेंगू से लड़ने के लिए उत्तराखंड के लोग लगातार आगे आ रहे हैं।

उनका प्रयास है कि डेंगू से पीड़ित व्यक्ति को रक्त की कमी ना हो, इसलिए उन्होंने जनता से आह्वान किया कि रक्तदान के लिए हर व्यक्ति आगे आए।

उन्हें खुशी है कि उनके आह्वान पर बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। विशेष कर युवाओं और महिलाओं ने इसमें बड़ा सहयोग किया। प्रदेश में रक्त की कमी ना हो इसको देखते हुए उन्होंने आगामी 13 सितंबर तक 9 रक्तदान शिविर के आयोजन का निर्णय लिया है।

यह शिविर शैक्षिक संस्थानों और अन्य संस्थाओं के सहयोग से आयोजित किए जाएंगे। कोशिश रहेगी कि डेंगू से पीड़ित जरूरतमंद को रक्त की कमी ना हो।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि डेंगू जिस तरह से अपने पांव पसार रहा है उसे देखते हुए समाज के सभी वर्गों को सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। समाज और सरकार मिलकर डेंगू से लड़ने के लिए काम करें तो हम आसानी से डेंगू को हराने में कामयाब होंगे और लोगों के जीवन की सुरक्षा कर सकेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने रक्तदान शिविर में सहयोग के लिए श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल, देवभूमि विकास संस्थान एवं वीरभूमि फाउंडेशन के साथ ही रक्तदान करने वाले युवाओं महिलाओं और अन्य सभी लोगों के प्रति आभार जताया।

शिविर में डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला और मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा के साथ ही सत्येंद्र नेगी, रंजीत भंडारी, उमेश्वर रावत, राजेश रावत, राजेश शर्मा, विनय कंडवाल, राजेंद्र मनवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा शमशेर सिंह पुंडीर, जितेंद्र मोनी, अमित रावत, आनंद रावत, वीर सिंह चौहान, सरिता रावत, शिखा शर्मा आदि ने सहयोग किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...