Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ खुशखबरी : दीपावली में उपनल कर्मियों को मिल सकती है नई सौगात
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

खुशखबरी : दीपावली में उपनल कर्मियों को मिल सकती है नई सौगात

उत्तराखंड में कार्यरत उपनल कर्मियों को दीपावली से पहले एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। सूत्रों से पता चला है कि उपनल कर्मचारी के मानदेय में बढोतरी हो सकती है। सरकार के निर्देश पर उपनल प्रबंधन ने वर्तमान मानदेय में 10 प्रतिशत तक बढोतरी का प्रस्ताव सरकार को भेजा है।

अकुशल से अधिकारी स्तर तक पांचों श्रेणियों में 10 प्रतिशत वृद्धि से हर साल 40.62 करोड़ का अतिरिक्त आर्थिक भार आएगा। उपनल के एमडी ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट (सेनि) ने प्रस्ताव भेजने की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि उपनल कर्मियों के मानदेय में 21 अगस्त 2020 को 15 से 20 फीसदी तक वृद्धि की गई थी। उसके बाद अगले साल 21 अक्टूबर 2021 को त्रैमासिक प्रोत्साहन राशि को सेवा अवधि के अनुसार दोगुने तक बढ़ाया गया है। इसमें 10 फीसदी वृद्धि का स्लैबवार ब्योरा दिया गया है।

इस पर अंतिम निर्णय अब शासन स्तर पर किया जाना है। ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट ने कहा कि साल से कम सेवा वाले कार्मिकों को 2800 के बजाए 4800 और 10 साल से अधिक सेवा पूरी कर चुके कार्मिकों को 2800 के बजाए 5800 रुपये कर दिया गया था। यह प्रोत्साहन राशि सामान्य मानदेय से अलग दी जा रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...