Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ रुद्रप्रयाग में मानसिक रूप से कमजोर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग में मानसिक रूप से कमजोर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

जनपद रुद्रप्रयाग में धारकुड़ी से बेहद ही शर्मसार कर देने वाली घटना ’मानसिक रूप से कमजोर युवती से सामूहिक दुष्कर्म’ के मामले की खबर पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग से वार्ता की और घटना में शीघ्रता से कार्यवाही किए जाने, सभी आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए व उनके विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है।

महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने इस तरह की घटना होना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। जिस पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने बताया कि यह प्रकरण रेवेन्यू पुलिस क्षेत्र से रेगुलर पुलिस के पास आ गया है तथा इस मामले में हमारे (रेगुलर पुलिस) द्वारा कार्यवाही शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस गंभीरता से मामले में कार्यवाही कर रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि यह बहुत ही निन्दनीय मामला है। ऐसी घटिया मानसिकता के लोगों को समाज मे रहने का बिल्कुल अधिकार नही है। यदि उन्होंने उस मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ गलत किया है तो उन्हें जल्द कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी और पीड़िता को हर संभव मदद के साथ न्याय दिलाया जाएगा।

महिला आयोग की अध्यक्ष ने दो टूक कहा कि अगर किसी भी महिला को किसी भी स्तर पर प्रताड़ित किया जाता है तो महिला आयोग पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कार्यवाही व प्रयास करेगा और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएगा।

एक आरोपी को किया गिरफ्तार

जनपद रुद्रप्रयाग में राजस्व पुलिस से नियमित पुलिस को हस्तांतरित हुए दुष्कर्म के अभियोग को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने मामले की विवेचना के आदेश कोतवाली रुद्रप्रयाग में नियुक्त महिला उपनिरीक्षक से किए जाने के निर्देश जारी किए गए। इसके बाद इस मामले में जांच आरम्भ की गई।

पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग के प्रभावी पर्यवेक्षण में इस अभियोग के सफल निस्तारण हेतु कोतवाली रुद्रप्रयाग के स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा अभियोग से संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों में दबिश देकर 03 सितंबर, 2023 की सांयकाल एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार किये गये व्यक्ति का नाम भगवान सिंह पुत्र श्री राम सिंह, निवासी ग्राम धारकुड़ी, पोस्ट कोट बांगर, जिला रुद्रप्रयाग है जिसकी उम्र 39 वर्ष बताई जा रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...