उत्तराखंड शासन ने आठ पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। देहरादून और हरिद्वार समेत कई जिलों के पुलिस एसएसपी बदले गए हैं।
हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह को देहरादून का नया एसएसपी बनाया गया है। इसके अलावा परमेंद्र डोबाल हरिद्वार के एसएसपी होंगे।

प्रहलाद सिंह मीना नैनीताल के एसएसपी बने। रेखा यादव को चमोली भेजा गया है। आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरने को आईजी पी एंड एम का चार्ज दिया गया। इसके अलावा डॉ. योगेंद्र रावत को डीआईजी कुमाऊं की जिम्मेदारी दी गई।
मिनी स्विट्जरलैंड में बनेंगे इको टूरिज्म जोन, हर साल देश-विदेश से यहां पहुंचते हैं पर्यटक
विमला गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक, कारागार एवं पी एंड एम को पुलिस महानिरीक्षक पी एंड एम के पद से अवमुक्त किया गया है।


Leave a comment