Home उत्तराखंड न्यूज़ आठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले, अजय सिंह बने देहरादून के नए एसएसपी
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

आठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले, अजय सिंह बने देहरादून के नए एसएसपी

उत्तराखंड सरकार ने आठ पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। अजय सिंह को देहरादून का नया एसएसपी बनाया है।

उत्तराखंड शासन ने आठ पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। देहरादून और हरिद्वार समेत कई जिलों के पुलिस एसएसपी बदले गए हैं।

हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह को देहरादून का नया एसएसपी बनाया गया है। इसके अलावा परमेंद्र डोबाल हरिद्वार के एसएसपी होंगे।

प्रहलाद सिंह मीना नैनीताल के एसएसपी बने। रेखा यादव को चमोली भेजा गया है। आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरने को आईजी पी एंड एम का चार्ज दिया गया। इसके अलावा डॉ. योगेंद्र रावत को डीआईजी कुमाऊं की जिम्मेदारी दी गई।

मिनी स्विट्जरलैंड में बनेंगे इको टूरिज्म जोन, हर साल देश-विदेश से यहां पहुंचते हैं पर्यटक

विमला गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक, कारागार एवं पी एंड एम को पुलिस महानिरीक्षक पी एंड एम के पद से अवमुक्त किया गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...