Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तरकाशी नई टिहरी से 34 यात्रियों का जत्था श्री बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना
उत्तरकाशीउत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

नई टिहरी से 34 यात्रियों का जत्था श्री बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना

विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय द्वारा पर्यटन आवास गृह बोराडी नई टिहरी से 34 यात्रियों के एक जत्थे को श्री बद्रीनाथ धाम के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 34 यात्रियों के जत्थे में 13 महिलाएं एवं 21 पुरुष शामिल हैं, सभी बुजुर्ग यात्रियों को तिलक एवं फूल मालाओं से सम्मानित कर रवाना किया गया, सभी यात्री श्री बद्रीनाथ धाम यात्रा को लेकर काफी उत्साहित नजर आये।

उनके द्वारा इस यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार एवं पर्यटन विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इससे पूर्व गाइड द्वारा सभी यात्रियों को यात्रा को लेकर सभी आवश्यक जानकारी दी गई।

क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि ‘दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना’ के अन्तर्गत सरकार का उद्देश्य अपने ऐसे बुर्जुगों को चारधाम यात्रा करवाया जाना है, जो आर्थिक रूप से यात्रा करने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे वृद्धजनों के लिए चारधाम यात्रा के दौरान आवासीय व्यवस्था, आने-जाने की व्यवस्थाएं पर्यटन विभाग के माध्यम से की जायेगी।

जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि यात्रियां का यह दूसरा जत्था श्री बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना किया गया है। इससे पूर्व 30 यात्रियों का एक जत्था 06 सितम्बर, 2023 को तहसील गजा से श्री बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना किया गया था।

बताया यात्रा पूर्णतः निःशुल्क है, जिसमें आने-जाने, आवासीय एवं भोजन व्यवस्था पर होने वाले व्यय का वहन पर्यटन विभाग द्वारा किया जाएगा। बताया कि जनपद के विभिन्न स्थलों से उत्तराखंड के चारों धामों के साथ ही अन्य धामों में भी 60 साल एवं उससे अधिक आयु के बुजुर्ग यात्रियों को यात्रा करवाई जायेगी।

इस अवसर पर प्रबन्धक जीएमवीएन तिरेपन सिंह नेगी, गाईड रमेश शर्मा, एडीआईओ सूचना भजनी भंडारी सहित जीएमवीएन के कार्मिक मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...