Home उत्तराखंड न्यूज़ गौरीकुण्ड में सिलिंडर में आग लगने से दुकान क्षतिग्रस्त, कोई जनहानि नहीं
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

गौरीकुण्ड में सिलिंडर में आग लगने से दुकान क्षतिग्रस्त, कोई जनहानि नहीं

रुद्रप्रयाग-श्रीकेदारनाथ मार्ग पर गौरीकुण्ड में सिलिंडर फटने से भीषण आग लग गई आप को काबू करने के लिए पुलिस ने एसडीआरएफ को बुलाया और उन्होंने आग पर काबू किया।

03 अक्टूबर 2023 की देर रात्रि थाना सोनप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि गौरीकुण्ड में एक होटल में गैस सिलिंडर फटने से आग लग गयी है जिसमें राहत एवं बचाव कार्य हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यक्ता है।

जैसे ही आग लगने की सूचना एसडीआरएफ को मिली तुरन्त ही एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम को आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

बताया जा रहा है कि मंदिर समिति की कैंटीन में गैस सिलिंडर फटने से आग लग गयी थी। कैंटीन में कुल 06 सिलिंडर रखे हुए थे जिसमें से 02 सिलिंडर फट गए थे। सौभाग्य से किसी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई।

एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम द्वारा अन्य बचाव इकाइयों के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए आग पर काबू पाया व बचे हुए आवश्यक सामान को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि आग के कारण होटल एवं कुछ यात्रियों का समान भी जल गया है। सभी यात्री एवं होटल कर्मचारी सुरक्षित हैं। धमाके की आवाज सुनते ही सभी होटल से दूर भाग गए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सिलिंडर फटने समेत पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...