03 अक्टूबर 2023 की देर रात्रि थाना सोनप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि गौरीकुण्ड में एक होटल में गैस सिलिंडर फटने से आग लग गयी है जिसमें राहत एवं बचाव कार्य हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यक्ता है।
जैसे ही आग लगने की सूचना एसडीआरएफ को मिली तुरन्त ही एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम को आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

बताया जा रहा है कि मंदिर समिति की कैंटीन में गैस सिलिंडर फटने से आग लग गयी थी। कैंटीन में कुल 06 सिलिंडर रखे हुए थे जिसमें से 02 सिलिंडर फट गए थे। सौभाग्य से किसी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई।
एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम द्वारा अन्य बचाव इकाइयों के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए आग पर काबू पाया व बचे हुए आवश्यक सामान को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि आग के कारण होटल एवं कुछ यात्रियों का समान भी जल गया है। सभी यात्री एवं होटल कर्मचारी सुरक्षित हैं। धमाके की आवाज सुनते ही सभी होटल से दूर भाग गए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सिलिंडर फटने समेत पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


Leave a comment