Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखण्ड सरकार और जे.एस.डब्ल्यू नियो एनर्जी लिमिटेड के मध्य 15 हजार करोड़ का एमओयू
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

उत्तराखण्ड सरकार और जे.एस.डब्ल्यू नियो एनर्जी लिमिटेड के मध्य 15 हजार करोड़ का एमओयू

नई दिल्ली में उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के रोड शॉ के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में किया गया एमओयू
जे.एस.डब्ल्यू नियो एनर्जी लिमिटेड द्वारा अल्मोड़ा में 1500 मेगावाट् के 2 पम्प स्टोरेज का विकास किया जाएगा
योजना से 1000 लोगो को रोजगार के अवसर मिलेंगे
इस योजना से एक बड़ी आबादी को पेयजल की आपूर्ति तथा कृषि के लिए सिंचाई की सुविधा मिलेगी

इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड में पंप स्टोरेज प्लांट, सीमेंट, स्पोर्ट, ट्रेनिंग सेंटर, पेयजल, कुमाऊ के मंदिरों (मानसखंड मंदिर माला को सीएसआर के तहत) पुनःर्द्धार व सौंदर्यकरण के क्षेत्र में सहयोग की अपेक्षा की।

एमओयू के तहत जे.एस. डब्ल्यू एनर्जी 1500 मेगावाट क्षमता के अल्मोडा में 2 स्व-पहचान वाली पंप स्टोरेज परियोजनाएं स्थापित करने की योजना पर कार्य करेगी, जिसे अगले 5-6 वर्षों में विकसित किया जाएगा।

अल्मोडा के जोसकोटे गांव में साइट 1 में यह योजना निचला बांध / जलाशय कोसी नदी से 8-10 किमी की दूरी पर प्रस्तावित है तथा अल्मोड़ा के कुरचौन गांव में साइट 2 में यह ऊपरी जलाशय कोसी नदी से 16 किमी की दूरी पर प्रस्तावित है।

इस योजना से एक बड़ी आबादी को पेयजल की आपूर्ति तथा कृषि के लिए सिचाई की सुविधा प्राप्त होगी। इसके साथ ही इस योजना से 1000 लोगो को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने राज्य में पी.एस.पी. के विकास को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड पंप स्टोरेज परियोजना नीति तैयार की है, जो डेवलपर्स को प्रमुख प्रोत्साहन प्रदान करती है।

एमओयू के दौरान सचिव डॉ मीनाक्षी सुंदरम, विनय शंकर पाण्डेय, एम डी सिडकुल रोहित मीणा तथा जे एस डब्ल्यू नियो एनर्जी लिमिटेड के निदेशक ज्ञान बद्र कुमार मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...