Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह से मुलाकात
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह से मुलाकात

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान उन्होंने ऐतिहासिक जी-20 सम्मेलन के सफलतापूर्वक संपन्न होने तथा महिलाओं के सम्मान, उनके सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार द्वारा पारित महिला आरक्षण विधेयक की राष्ट्रीय अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा दोनों के बीच समसामयिक विषयों पर चर्चा भी हुई।

अपने दिल्ली प्रवास के दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

उन्होंने सैन्यधाम उत्तराखंड से लगती भारत-तिब्बत अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर सेना और आईटीबीपी की नेलांग जादुंग, रिमखिम, माणा दर्रा स्थित फॉरवर्ड पोस्ट पर जवानों से भेंट के अपने गौरवपूर्ण अनुभवों को उनसे साझा किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...