Home देश-विदेश रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भारतीय वायु सेना को ट्विन सीटर एलसीए तेजस सौंपा
देश-विदेशताज़ा ख़बरफ़ौज

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भारतीय वायु सेना को ट्विन सीटर एलसीए तेजस सौंपा

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि एलसीए तेजस रक्षा विनिर्माण में आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत की यात्रा का प्रतीक है। यह कार्यक्रम विदेशी विमानों पर देश की निर्भरता को कम करने की प्रतिबद्धता का एक शानदार उदाहरण रहा है, और यह आत्मनिर्भर भारत के लिए आशा की किरण के रूप में काम करता है। अजय भट्ट बेंगलुरु में भारतीय वायु सेना को एलसीए तेजस ट्विन सीटर सौंपने के समारोह में बोल रहे थे।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि एलसीए तेजस कार्यक्रम निरंतर समर्पण और नवाचार की एक प्रेरक गाथा रही है। एलसीए तेजस विमान की शुरुआत हमारी भारतीय वायु सेना को एक विश्व स्तरीय स्वदेशी लड़ाकू विमान से लैस करने के सपने में निहित थी। कार्यक्रम की शुरुआत में कई लोगों का मानना था कि यह बहुत महत्वाकांक्षी सपना था, लेकिन हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए), डीआरडीओ प्रयोगशाला, सीईएमआईएलएसी, डीजीएक्यूए, पीएसयू, आईएएफ और अनगिनत अन्य संस्थानों के पुरुष और महिलाएं तथा इस कार्यक्रम में योगदान देने वाले व्यक्तियों ने साबित कर दिया कि जब देश का हित पहले आता है, तो कुछ भी असंभव नहीं है और सभी संस्थान इस महत्वपूर्ण उद्देश्य को पूरा करने के लिए एक साथ आए।

एलसीए तेजस कार्यक्रम के महत्व को रेखांकित करते हुए अजय भट्ट ने कहा कि देश ने अत्याधुनिक लड़ाकू विमान बनाने का बहुत जरूरी ज्ञान प्राप्त किया तथा एयरोस्पेस पारिस्थितिकी तंत्र मज़बूत और विकसित किया। एलसीए तेजस के विकास ने भारत में एक मजबूत रक्षा और एयरोस्पेस उद्योग के विकास को बढ़ावा दिया है। इसने अनगिनत छोटे और मध्यम दर्जें के उद्यमों, अनुसंधान संस्थानों और कुशल श्रमिकों के लिए अवसर पैदा किए हैं, जिन्होंने इस परियोजना के विभिन्न पहलुओं में योगदान दिया है।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) की पहली श्रृंखला प्रोडक्शन ट्विन सीटर एलसीए तेजस बहु-उद्देश्यी, चपलता और अत्याधुनिक तकनीकी से सुसज्जित है तथा यह भारतीय वायुसेना के पायलटों को उपयुक्त प्रशिक्षण प्रदान करेगा। वायुसेना ने पहले ही हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को 83 एलसीए का ऑर्डर दे दिया है।

वायु सेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी, सीएमडी, एचएएल अनंतकृष्णननजी, एडीए के महानिदेशक डॉ. गिरीश एस देवधरे, सीईएमआईएलएसी के मुख्य कार्यकारी एपीवीएस प्रसाद, वायु सेना के उप प्रमुख (डीसीएएस) – एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित इस अवसर पर उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

अलकनंदा तट पर चला स्वच्छता अभियान, एसएसबी कार्मिकों ने किया श्रमदान

स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत बुधवार, 1 अक्टूबर को केंद्रीयकृत प्रशिक्षण...