Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ चारधाम यात्रा में बना नया रिकॉर्ड, यात्रियों की संख्या हुई 46.48 लाख
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादूनसरोकार

चारधाम यात्रा में बना नया रिकॉर्ड, यात्रियों की संख्या हुई 46.48 लाख

उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या का नया रिकॉर्ड बन गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना साकार हो रही है। चारधाम यात्रा में साल दर साल श्रद्धालुओं की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है जो कि चारधाम यात्रा के लिए एक सुखद संदेश है।

आपको बता दे कि पिछले साल चारधाम यात्रा में 46 लाख 27 हजार श्रद्धालु आए थे इसकी तुलना में इस साल अभी तक 46 लाख 48 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए हैं। अभी यात्रा को पूरा होने में लगभग डेढ़ महीने का समय शेष है।

इस वर्ष चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हुई थी। यात्रा शुरू होने से पांच अक्टूबर तक यमुनोत्री धाम में 6 लाख 73 हजार, गंगोत्री धाम में 8 लाख 16 हजार, केदारनाथ धाम में 15 लाख 32 हजार, बद्रीनाथ में 14 लाख 57 हजार और हेमकुंड साहिब में 1 लाख 70 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। गंगोत्री, यमुनोत्री और बाबा केदारनाथ के कपाट 16 नवम्बर को बंद होंगे।

चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में यात्रियों के आने से एक तो यहां के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और इससे राज्य सरकार के राजस्व में भी वृद्धि होगी। यहां के होटलों, रेस्टोरेंटों, होमस्टे, हैलीसेवाओं, बस और टैक्सी चालकों, घोड़े खच्चर वालों की आमदनी में वृद्धि हुई होगी, इससे उनका और उनके परिवार का जीवन स्तर में सुधार होगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...