Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड के पास वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों को किया गया रेस्क्यू
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड के पास वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों को किया गया रेस्क्यू

श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर गौरी कुंड के समीप एक बोलेरो/ महिंद्रा मैक्स वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ एसडीआरएफ एवं डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू एवं बचाव कार्यों में जुट गई है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि प्राथमिक सूचना के अनुसार वाहन में 14 लोग सवार थे जिसमें से 13 को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचा दिया गया है। जबकि एक की तलाश अभी जारी है। सभी लोगों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है जहां पर उनका ईलाज जारी है। दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।

उक्त वाहन में विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु सवार थे जो श्री केदारनाथ दर्शन हेतु जा रहे थे। रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जिला पुलिस के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुए बोलेरो वाहन से से 13 लोगों (12 वयस्क, 01 बच्चा) को रेस्क्यू किया गया। एक व्यक्ति लापता है जिसकी रेस्क्यू टीम द्वारा सर्चिंग की जा रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles