Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ मॉडल विलेज के रुप में विकसित होगा चमोली का रौली-ग्वाड़ गांव
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

मॉडल विलेज के रुप में विकसित होगा चमोली का रौली-ग्वाड़ गांव

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने रौली क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण के दौरान मुख्यालय से सटे गांव में शत प्रतिशत विभागीय योजनाओं से आच्छादित के निर्देश दिए है।

गोपेश्वर से सटे रौली-ग्वाड़ गांव में प्रगतिशील किसान वर्तमान में जहां उद्यान विभाग के सहयोग से पॉलीहाउस में सब्जियों के साथ ही लीलियम के फूलों का उत्पादन से बेहतर आय अर्जित कर रहे हैं।

वहीं महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं गांव में मशरुम उत्पादन और लैंटाना से उपयोगी वस्तुएं एवं सजावटी सामान तैयार कर अपनी आर्थिकी को मजबूत कर रही हैं।

गांव में स्वयं सहायता समूहों एवं प्रगतिशील किसानों के लिए जिला प्रशासन की ओर से विस्तृत प्लान तैयार किया जा रहा है। ताकि रौली क्षेत्र को आदर्श विलेज के तौर पर विकसित किया जा सके।

जिलाधिकारी ने क्षेत्र में योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी को सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं से गांव को आच्छादित करते हुए आदर्श गांव के रुप में विकसित करने की बात कही।

क्षेत्र में प्रगतिशील किसानों, काश्तकारों एवं स्वयं सहायता समूहों को विभागों की ओर से तकनीकी सहयोग एवं प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यालय से सटे रौली ग्वाड़ को मॉडल विलेज बनाकर इसको एक्सपोजर विजिट के लिए भी तैयार किया जाएगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...